भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी का बेटा अब इंग्लैंड के लिए खेलेगा क्रिकेट, बेटी भी जल्द कर सकती है डेब्यू

आपको बता दें भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह के बेटे हैरी सिंह इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आरपी सिंह के बेटे हैरी सिंह का सेलेक्शन इंग्लैंड की अंडर-19 टीम में हो चूका है। हैरी सिंह को श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ डोमेस्टिक सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड अंडर 19 टीम में जगह मिल गई है। ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि हो सकती है।
ECB ने फोन पर दी जानकारी
रुद्र प्रताप सिंह (RP Singh) भारतीय टीम के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल सके थे. लखनऊ के रहने वाले आरपी सिंह ने 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मैच खेले थे 1990 के अंत में आरपी सिंह इंग्लैंड चले गए थे और उन्होंने वहां लंकाशायर काउंटी क्लब और इंग्लैंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के साथ कोचिंग का काम करना शुरू किया था. आरपी सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया था कि कुछ दिनों पहले ही उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से फोन आया और बताया गया कि उनके बेटे का सेलेक्शन इंग्लैंड की अंडर-19 टीम हो गया है।
8 साल की उम्र में ही क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ी
आरपी सिंह के बेटे हैरी सिंह की बात करें तो उन्होंने महज आठ साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था, इंग्लैंड में ही पढ़ाई कर रहे हैरी की क्रिकेट में काफी रुचि थी. इस पर आर.पी सिंह कहते हैं, कि… उनका बेटा हैरी फुटबॉल में भी अच्छा था, लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ा होता गया, हैरी की क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ती गई.
तभी परिवार ने फैसला किया कि उनका इकलौता बेटा अपने पिता के कोचिंग में क्रिकेट खेलेगा. हालांकि आरपी सिंह की एक बेटी भी है जो इंग्लैंड में लंकाशर की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। लेकिन बाद में उन्होंने आगे पढ़ाई करने के लिए क्रिकेट को अलविदा कह दिया.
दुनिया मे आरपी सिंह जैसे कई अन्य खिलाड़ी है जो अपने देश और किसी अन्य देश के लिए भी क्रिकेट खेल चूके है. भारतीय टीम के आरपी सिंह का बेटा भी हमें आने वाले दिनों मे इंग्लैंड की और से खेलता दिख सकता है.
Tags: आर.पी. सिंह, टीम इंडिया,