रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का सफर इस बार निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। पिछले सीजन की विजेता टीम भारत इस बार अपने ट्रॉफी को बरकरार नहीं रख पाई। आपको बता दें साल 2018 में भारत रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी में बिना एक भी मैच हारे विजेता बनी थी। साल 2022 की शुरूआत तो अच्छी रही लेकिन सुपर-4 में भारत लगातार दो मैच हार गई जो एशिया कप के बाहर होने का कारण बनी।
अब रोहित शर्मा की भारतीय टीम अपने गलतियों से सीखकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) के तैयारी में जुट गई हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी रूद्र प्रताप सिंह (RP SINGH) ने भारत के टी20 वर्ल्ड कप सिलेक्शन को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया हैं। आइए आपको बताते हैं कि रूद्र प्रताप सिंह कि क्या कहना हैं-
वर्ल्ड कप की पसंदीदा टीम नहीं हैं भारत- रूद्र प्रताप सिंह
भारतीय टीम से हर कोई बड़ी उम्मीदें लगाए बैठा था। जिस तरह से रोहित शर्मा की टीम भारत ने एशिया कप की शुरूआत की थी पाकिस्तान को हराकर लगा था कि भारत एक बार फिर एशिया कप पर अपना हक जमाएगी। लेकिन दो लगातार हार ने सब कुछ बदल कर रख दिया।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी रूद्र प्रताप सिंह (RP SINGH) ने हाल ही में कहा हैं कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम पसंदीदा टीम नहीं होगी। रूद्र प्रताप सिंह ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा-
“एशिया कप में उनका प्रदर्शन देखने के बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में पसंदीदा टीम के तौर पर नजर नहीं जाएगी। अगर आपको टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतनी है तो आपको टीम में कुछ ही बदलाव करने होंगे। आपको टीम में 11-12 खिलाड़ियों को आने वाली साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में वापस खिलाना चाहिए। अगर आप लगातार बदलाव करते रहोगे तो आपके सामने सिर्फ असमंजस ही होगा।”
पूर्व खिलाड़ी ने इन गेंदबाजों के शामिल होने की बात कहीं
रूद्र प्रताप सिंह ने आगे बात करते हुए कहा कि अगर रोहित शर्मा की भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में जीत का परचम लहराना हैं तो उन्हें टीम में कुछ बदलाव करने होंगे। आरपी सिंह ने विश्व कप के लिए अपनी टीम भी चुन ली हैं। रूद्र प्रताप सिंह चाहते हैं कि वर्ल्ड कप की टीम में मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी की वापसी होनी चाहिए। क्योंकि दोनों खिलाड़ी आस्ट्रेलिया की पिचों का फायदा उठा सकते हैं। रूद्र प्रताप सिंह ने आगे बात करते हुए कहा-
“मैं शमी को शामिल करूंगा क्योंकि तेज़ी और उछाल उसे बैक ऑफ द लेंथ गेंदबाज़ी कराने में मदद करेगी, जो उसकी ताकत है। मैं कुलदीप यादव को भी चुनुंगा क्योंकि वो भी ऑस्ट्रेलिया में उछाल का फायदा उठा सकते हैं।”
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए आरपी सिंह की भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर।
