रोहित शर्मा और विराट कोहली की वजह से हो गया 21 साल के लड़के का मर्डर, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ "अरेस्ट कोहली"
रोहित शर्मा और विराट कोहली की वजह से हो गया 21 साल के लड़के का मर्डर, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ "अरेस्ट कोहली"

भारतीय क्रिकेट में दिग्गज खिलाड़ियो के फैंस के बीच जंग लगातार बढ़ती जा रही है. अपने पसंदीदा खिलाड़ी को बड़ा बताने के लिए लोग सभी हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं. अब रोहित शर्मा और विराट कोहली की वजह से तमिलनाडु में एक 21 साल के लड़के का मर्डर हो गया है. जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अरेस्ट कोहली ट्रेंड हो रहा है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम पर हुआ मर्डर

दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस अब बुरी तरह से आपस में भिड़ते हुए नजर आने लगे हैं. पहले ये लड़ाई सोशल मीडिया पर होती थी, लेकिन अब ये रियल लाइफ में होने लगी है. तमिलनाडु में 21 साल के 2 युवा लड़को के बीच रोहित और विराट के सर्वक्षेष्ठ खिलाड़ी को लेकर बहस होने लगी.

नशे में होने के कारण दोनो की लड़ाई हिसंक हो गई. जिसके कारण रोहित शर्मा के फैन की मौत हो गई. जिसके कारण विराट कोहली के फैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर अरेस्ट कोहली ट्रेंड हो रहा है. जिसपर फैंस अब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/rishu_1809/status/1581172868099948544?s=20&t=FXmj9896trqlfXQhfXMdiA

https://twitter.com/SurajMourya1999/status/1581180998632767494?s=20&t=FXmj9896trqlfXQhfXMdiA