Rohit Sharma का बतौर कप्तान खत्म हुआ टी20 करियर, खेल लिया अपना आखिरी टी20 मैच

Rohit Sharma

Rohit Sharma: इंग्लैंड के ओवल मैदान में WTC फाइनल खेला गया था. इस फाइनल मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही ख़राब था. इस फाइनल से दर्शकों को बहुत ही उम्मीदें थीं. लेकिन उन साड़ी उम्मीदों पर पानी फिर गया. बता दें की, 2013 में भारत आखिरी बार ये फाइनल मैच धोनी की कप्तानी में जीता था. तबसे लेकर अब तक जीत का सूखा पड़ा हुआ था. आइए आपको बताते हैं की इस मैच का असर कैसे रोहित शर्मा की कप्तानी पर पड़ेगा.

Rohit Sharma का करियर हो रहा खत्म, अब संन्यास की ओर बढ़ रहा उनका करियर

मिली जानकारी के मुताबिक, अपनी हिटिंग के दम पर प्रतिद्वंद्वी टीम को घुटनों पर लाने की क्षमता रखने वाले हिटमैन रोहित शर्मा के लिए अक्टूबर-नवंबर में होने वाला वर्ल्ड कप करियर का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है. इसी के साथ अब उनकी कप्तानी भी छिन सकती है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच के बाद से कहा जा रहा था की रोहित शर्मा को संन्यास ले लेना चाहिए. उनकी कप्तानी पर सवाल आईपीएल से ही उठ रहे हैं. अब वर्ल्ड कप में वो कप्तानी करेंगे  या नहीं इस पर संशय बना हुआ है.

रोहित शर्मा को लेकर फैंस आए चिंता में

बता दें की, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी पर तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन साथ ही अब उनके गेम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. आईपीएल में ऐसा कई बार देखा गया की रोहित शर्मा जीरो पर आउट हो गए. लेकिन उसके बावजूद भी वो टीम में खेलते रहे.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का न सिर्फ बतौर कप्तान बल्कि बतौर खिलाड़ी भी 2023 वनडे वर्ल्ड कप रोहित का आखिरी ग्लोबल टूर्नामेंट हो सकता है. ऐसे में उनके फैंस भी काफी चिंतित दिख रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें: Team India की वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए ऐसी होगी प्लेइंग 11, रोहित शर्मा को लगा झटका नहीं करेंगे कप्तानी