Rohit Sharma के साथ यशस्वी जायसवाल पहुंचे West Indies, जानिए कब पहुँच रहे किंग कोहली

Rohit Sharma

Rohit Sharma: वेस्टइंडीज का दौरा शुरू होने जा रहा है. ऐसे में अब टीम इंडिया धीरे-धीरे वहां पहुँच रही है. बता दें की, रोहित शर्मा वहां पहुँच गए हैं. रोहित शर्मा 36 साल के हो चुके हैं. वहीं विराट कोहली इस साल 35 साल के हो जाएंगे. जिसको लेकर लोग कह रहे थे की, अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कोहली को वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं ले जाना चाहिए. फ़िलहाल तो, अब यशस्वी और रोहित शर्मा साथ पहुँच गए हैं.

Rohit Sharma ही करेंगे कप्तानी, किंग कोहली भी होने वाले हैं रवाना

मिली जानकारी के मुताबिक, WTC फाइनल हारने के बाद टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है. बता दें की, ऐसे में क्या इन खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिलेगी, यह सबसे बड़ा सवाल है.

अगला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में होना है. भारतीय टीम 2007 के बाद से टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है. फिलहाल अभी तो टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर जा रही है. बताया जा रहा है की, टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी वेन्यू पर पहुँच रहे हैं.

ऐसा होने वाला हैं वेस्टइंडीज का दौरा

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ही टीम के कप्तान होने वाले हैं. वैसे तो उनकी कप्तानी को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे. लेकिन अब रोहित शर्मा ही टीम इंडिया की कमान संभालने जा रहे हैं. उनके साथ ही यंग खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल भी खेलेंगे.

यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में खुद को साबित किया था. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. जिसके बाद से पक्का हो गया था की टीम इंडिया में उनको जगह मिलना पक्का हो गया है. अब विराट कोहली अगले हफ्ते वेस्टइंडीज के लिए रवाना हो सकते हैं.

 

ये भी पढ़ें: Team India का बन सकता था अगला कोहली, लेकिन कोहली के युग में पैदा होने की चुका रहा कीमत, जानिए कौन है ये खिलाड़ी