रोहित शर्मा ने पाकिस्तान को धूल चटाकर की विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी, मात्र धोनी से ही रह गए हैं पीछे

By Sameeksha dixit On August 29th, 2022
रोहित शर्मा ने पाकिस्तान को धूल चटाकर की विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी, मात्र धोनी से ही रह गए हैं पीछे

भारतीय टीम ने अपने तूफानी अंदाज में पाकिस्तान को 5 विकेट से बुरी तरह कुचल दिया हैं. ऐसे में रोहित शर्मा ने भी पाकिस्तान के खिलाफ बतौर कप्तान बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया हैं. हालांकि टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. इस मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रविंद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja ) ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया. इस लेख में हम आपको बताएंगे की इस मैच में रोहित शर्मा ने कौन सा रिकॉर्ड बना डाला हैं..

रोहित शर्मा ने भी बनाया ये रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया बहुत ही जबरदस्त फॉर्म में खेल रही है. उनकी कप्तानी में ही भारत ने वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड (England) में T20 सीरीज जीती हैं. पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच को जीतते ही रोहित शर्मा ने विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने बतौर टीम कप्तान भारत के लिए 50 मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारतीय टीम को 30 मैचों में जीत मिली थी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 36 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जिसमें उन्हें 30 मैचों में विजय श्री हासिल की और 6 मैचो में हार मिली. रोहित अब T20 क्रिकेट में विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल कप्तान की श्रेणी में आ गए हैं.

रोहित सफल बनते जा रहे हैं कप्तान

आपको बता दें, कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा गेंदबाजी में बहुत ही अच्छे तरीके से बदलाव करते दिखें हैं, और वें DRS लेने के महारथी हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने पांड्या का बहुत ही अच्छे तरीके से इस्तेमाल किया. हालांकि, रोहित को आईपीएल में कप्तानी करने का लंबा अनुभव रहा है. उनकी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल के खिताब पर कब्ज़ा किया हैं.

महेंद्र सिंह धोनी हैं भारत के सबसे सफल कप्तान

रोहित शर्मा शानदार कप्तानी करते दिख रहे हैं, लेकिन आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल T20 कप्तान हैं. उनकी कप्तानी ही में भारतीय टीम ने साल 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप को जीता था. महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए कुल 72 T20 मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम इंडिया को 42 मैचों में विजय श्री हासिल हुई हैं. उन्हों ने अपनी जादुई कप्तानी से टीम इंडिया को कई मैच में शानदार जीत दिलाई हैं.

Tags: एशिया कप, टीम इंडिया, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version