IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह संभालते नजर आएंगे कप्तानी का जिम्मा

By Twinkle Chaturvedi On June 29th, 2022
रोहित शर्मा

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाली हैं। लेकिन टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई थी कि कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रोहित शर्मा आईसोलेशन में हैं और रिकवर हो रहे हैं। रोहित के टेस्ट मैच खेलने को लेकर संशय बना हुआ था। लेकिन अब एक बड़ी खबर आ रही हैं कि रोहित टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा

भारतीय टीम 1 जुलाई से इंग्लैंड का दौरा करने वाली हैं जिसमें वो 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने वाली हैं। लेकिन इंग्लैंड दौरे के शुरू होने से पहले भारतीय टीम और फैंस की सबसे बड़ी चिंता रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) को कोरोना संक्रमित होना हैं। उनके टेस्ट मैच खेलने पर संशय बना हुआ था। लेकिन अब एएनआई के खबर के अनुसार रोहित शर्मा टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इस खबर ने भारतीय फैंस को हिला कर रख दिया हैं। क्योंकि इस टेस्ट के बाद भारत को वनडे और टी-20 मुकाबले भी खेलने हैं।

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच का भी हिस्सा थे। लेकिन अभ्यास मैच के चौथे दिन में उनके कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आई। रोहित की जगह अभ्यास मैच में जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते दिखे थे। रोहित टेस्ट मैच से बाहर हो गए ऐसे में भारत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तान की गैरमौजूदगी में स्ट्रग्ल करती हुई नजर आ सकती हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे जसप्रीत बुमराह

रोहित शर्मा के टेस्ट मैच से बाहर होने के बाद टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) को भारत की कप्तानी सौंपने वाली हैं। एएनआई के खबर के अनुसार आज हुई टीम मीटिंग में जसप्रीत बुमराह को इस बात की जानकारी दे दी गई हैं। भारतीय उपकप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) चोटिल हो जाने के कारण इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह को अंतराष्ट्रीय स्तर में कप्तानी करने का कोई भी अनुभव नहीं हैं। लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच में ही बुमराह रोहित की जगह कप्तानी करते हुए नजर आए थे।

Tags: केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, बीसीसीआई, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,
Exit mobile version