ऐतिहासिक जीत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने गिल या कुूलदीप को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया श्रेय

IND vs NZ: ऐतिहासिक जीत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने गिल या कुूलदीप को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया श्रेय, जमकर की तारीफ

रोहित शर्मा

टीम इंडिया ने 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला। न्यूजीलैंड सीरीज के पहले दो मैचों में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत हासिल की थी। सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इस दौरान टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन का टारगेट न्यूजीलैंड को दिया। हालांकि टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी थी लेकिन इस मैच में भी टीम इंडिया ने 90 रनों से शानदार जीत हासिल की। टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने पोस्ट मैच सेरेमनी में कुछ बातें कही हैं। आइए आपको बताते हैं क्या बोले…

कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बातें

कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि टीम के प्लेयर्स किसे टीम का जादूगर कहते हैं। उन्होंने कहा कि

” शार्दुल ऐसा करते आ रहे हैं। स्क्वाड में लोग उन्हें लोग जादूगर कहते हैं और उन्होंने आज भी डेलिवर किया। उन्हें और खेलना होगा। मैंने जब भी कुलदीप को बॉल थमाई है, उन्होंने मुझे जरूरी विकेट्स निकाल कर दिए हैं। रिस्ट स्पिनर्स वक्त के साथ बेहतर होते जाते हैं। मुझे लगता है पिछले 5-6 मैच में हमने ज्यादातर चीज़ें सही की हैं। हम कंसिस्टेंट भी थे।

शमी और सिराज की ग़ैरमौजूदगी में हम बेंच के प्लेयर्स को मौका देना चाहते थे। मैं देखना चाहता था चहल और उमरान प्रेशर में कैसा करते हैं। मुझे पता था कि हमने अच्छे रन्स बना दिए हैं, पर इस पिच पर कोई भी टोटल सेफ नहीं होता। हमने अच्छी बॉलिंग की और अपने प्लॉन पर डटे रहे। “

शुभमन गिल के लिए कही ये बात

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ओपनिंग पार्टनर शुभमन गिल की बैटिंग पर भी बात की। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि

शुभमन गिल का अप्रोच एक ही रहता है। हर मैच में नई शुरुआत करने की कोशिश करते हैं। एक युवा प्लेयर के तौर पर उनका ये रवैया कमाल का है। वो इसे हल्के में भी ले सकते थे, पर ऐसा लग नहीं रहा। आज की सेंचुरी मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं अच्छी बैटिंग कर रहा था।

आपको बता दें कि सीरीज के तीसरे मैच में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने कमाल कर दिया। दोनों ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 212 रनों की शानदार पारी खेली। शुभमन गिल ने शानदार 112 रन बनाए। शुभमन गिल ने सीरीज के पहले मैच में डबल सेंचुरी लगाई थी। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने 101 रन बनाए। दोनों की शानदार पारी से दोनों ने आज कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।

Exit mobile version