एशिया कप के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड जिसका टूट पाना है सबसे ज्यादा मुश्किल, भारतीय टीम ने रचा है इतिहास

By Sameeksha dixit On August 21st, 2022
एशिया कप के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड जिसका टूट पाना है सबसे ज्यादा मुश्किल, भारतीय टीम ने रचा है इतिहास

27 अगस्त से शुरु होने जा रहे एशिया कप (Asia Cup) को लेकर क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित दिख रहे हैं, जल्द ही सभी टीमें इस टूर्नामेंट के लिए यूएई के फ्लाइट पकड़ेगी. ऐसे में उम्मीद है, कि भारत एक बार फिर इस टूर्नामेंट के जरिये एशिया में अपने वर्चस्व को कायम करने में कामयाब होगा. दरअसल, आज हम आपको एशिया कप (Asia Cup) से जुडी ऐसी कुछ जानकारी देंगे जिससे आप भी चकित रह जायेंगे.

मशरफे मुर्तजा अपना खाता भी नहीं खोल पाए

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के नाम एशिया कप (Asia Cup) में बड़ा ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हैं. वह एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जो 4 बार अपना खाता नहीं खोल सके हैं. वहीं, पाकिस्तान के 3 पूर्व कप्तान संयुक्त रुप में इसी श्रेणी में अपना नाम दर्ज कर चुके हैं. शाहिद अफरीदी, सलमान बट और आमिर सोहेल इस टूर्नामेंट में 3-3 बार शून्य पर लुढ़क चुके हैं.

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का भी नाम इस श्रेणी में शामिल है. श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (3 बार शून्य पर आउट हुए) के बाद रोहित शर्मा 2 बार शून्य पर ही आउट हो चुके हैं, उनके अलावा भारत के अजीत अगरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, एमएस धोनी सहित तमाम खिलाड़ी एशिया कप (Asia Cup) में 1-1 बार शून्य पर अपना विकेट खो चूके हैं.

7 बार भारत ने जीता ख़िताब

टीम इंडिया ने हमेशा से एशिया कप (Asia Cup) में सराहनीय प्रदर्शन किया हैं. टीम इंडिया ने इस टाइटल पर 7 बार विजय श्री हासिल की हैं तो वहीं, श्रीलंका की टीम 5 बार इस खिताब को जितने में सफल रही हैं. इसके अलावा पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान ने भी एशिया कप (Asia Cup) में 2 बार विजय की पताका फहराई हैं.

READ MORE: T20 वर्ल्ड कप 2021 में मिली हार से कप्तान और कोच ने बनाई टीम इंडिया की नई प्लानिंग, जानिए कौन-कौन से किए गए बदलाव

Tags: एशिया कप, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा,
Exit mobile version