IND vs ENG: रोहित शर्मा के बिना इंग्लैंड रवाना हुई भारतीय टीम, सोशल मीडिया में फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
IND vs ENG: रोहित शर्मा के बिना इंग्लैंड रवाना हुई भारतीय टीम, सोशल मीडिया में फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ टेस्ट मैच, 3 वनडे और 3 टी-20 मैच जुलाई से खेलने वाली हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए आज 16 जून 2022 को चयनित भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना हो गई हैं।  बीसीसीआई (BCCI) ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर खिलाड़ियों की तस्वीर सोशल मीडिया मे शेयर की हैं। लेकिन उन तस्वीरों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कहीं नजर नहीं आए। रोहित शर्मा की गेरमौजूदगी ने सोशल मीडिया में खलबली मचा दी हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा नहीं आए टीम के साथ नजर

भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ पिछले साल खेली गई टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस टेस्ट मैच से पहले भारत के लिए बड़ी चिंता की बात यह हैं कि केएल राहुल (KL RAHUL) साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA)  की सीरीज से बाहर होने के बाद अब इंग्लैंड दोरे से भी बाहर हो गए हैं। इस टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम आज 16 जून को इंग्लैंड रवाना हो गई हैं। बीसीसीआई (BCCI) ने इंग्लैंड जाने वाले खिलाड़ियों की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं।

जिसमें विराट कोहली (VIRAT KOHLI) , जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) , चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA), शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और प्रसिध्द कृष्णा जैसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बीसीसीआई द्वारा जारी की गई एक भी तस्वीरों में दिखाई नहीं दिए। जिसके बाद फैंस ने टीम में उनकी गैरमौजूदगी पर सोशल मीडिया में मजेदार रिएक्शन दिए हैं। स्पोर्ट्स टुडे के अनुसार रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए 20 तारीख को राहुल द्रविड़, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के साथ यूके रवाना होंगे।

यहां देखें फैंस के टि्वट