IND vs SL: रोहित शर्मा को एशिया कप से बाहर होने के बाद आई इस गेंदबाज की याद, इन खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार

By Twinkle Chaturvedi On September 7th, 2022
IND vs SL: रोहित शर्मा को एशिया कप से बाहर होने के बाद आई इस गेंदबाज की याद, इन खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत (INDIA) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के 72 रनो की मदद भारत ने 174 रनों का टारगेट सेट किया था।

युजवेंद्र चहल ने अपने विकटों से भारत को मैच में लाने की कोशिश की थी। लेकिन अंत में श्रीलंका ने 6 विकटों से मैच जीत ही लिया। श्रीलंका से हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कहा आइए जानते हैं-

अपने पहले हॉफ का फायदा नहीं उठाया- रोहित शर्मा

पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद फाइनल में जगह बनाने के लिए यह मैच जीतना काफी ज्यादा जरूरी था। लेकिन भारत ने यह मैच भी हारकर एशिया कप के फाइनल के मनसुबों पर ब्रेक लगा दिया हैं। अब भारत के पास सिर्फ एक मैच हैं जिसमें जीत दर्ज करने के बाद भी राहें मुश्किल ही हैं। रोहित शर्मा ने हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

“हम बस गलत पक्ष पर समाप्त हो गए, बस इतना। हम अपनी पारी के पहले हाफ का फायदा उठा सकते थे। हम 10-15 रन कम हो गए। दूसरा हाफ हमारे लिए अच्छा नहीं रहा। जो लोग बीच में आउट हुए थे वे सीख सकते हैं कि कौन से शॉट खेले जा सकते हैं। ये बातें हो सकती हैं। इस तरह के नुकसान हम समझेंगे कि एक टीम के रूप में क्या काम करता है। गेंद के साथ, शुरुआत को देखते हुए इसे अंतिम ओवर तक ले जाना एक अच्छा प्रयास था।”

कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजों को लेकर आगे बात करते हुए कहा कि-

“स्पिनरों ने आक्रामक गेंदबाजी की और बीच के ओवरों में विकेट हासिल किए, लेकिन श्रीलंका ने उनका हौसला बढ़ाया। हमने सोचा कि बड़ी बाउंड्री के साथ हम स्पिनरों का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन योजना परवान नहीं चढ़ पाई। उनके दाएं हाथ के बल्लेबाजों ने काफी देर तक बल्लेबाजी की। मैंने हुड्डा को लाने और लंबी सीमाओं का उपयोग करने के बारे में सोचा। लेकिन मैं तीनों तेज गेंदबाजों से खुश था।”

हमें एक टीम के रूप में जवाब खोजने की जरूरत हैं- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने आगे बात करते हुए बताया कि वह टी20 विश्व कप से पहले गेंदबाजों को आजमाना चाहते थे। रोहित ने आवेश खान के फिटनेस को लेकर भी बात की, रोहित ने कहा-

“दुर्भाग्य से आवेश फिटनेस टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। उसने अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी क्योंकि वह काफी बीमार था। आदर्श रूप से हम जो संयोजन खेलेंगे वह चार तेज गेंदबाजों का होगा, लेकिन तीन तेज गेंदबाज कुछ ऐसे थे जिन्हें हम विश्व कप से पहले आजमाना चाहते थे। हमें एक टीम के रूप में जवाब खोजने की जरूरत है, जैसे कि हम पांच गेंदबाजों के साथ कहां हैं। अब हम जानते हैं कि हम इस संयोजन के साथ कहां खड़े हैं। कोई दीर्घकालिक चिंता नहीं है, हमने बैक टू बैक केवल दो गेम गंवाए हैं।”

अर्शदीप को लेकर बड़ा बयान

रोहित शर्मा ने आगे बात करते हुए कहा कि चहल और भुवी पुराने खिलाड़ी हैं। लेकिन अर्शदीप ने जिस तरह से डेथ में गेंदबाजी की वह सराहनीय हैं।

“पिछले विश्व कप के बाद से हमने ज्यादा मैच नहीं गंवाए हैं। ये खेल हमें सिखाएंगे। हम एशिया कप में खुद पर दबाव बनाना चाहते थे। हम अभी भी जवाब ढूंढ रहे हैं। ये एक के बाद एक दो करीबी खेल थे। डेथ पर गेंदबाजी करने और जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की उसके लिए अर्शदीप को बहुत कुछ देना होगा। चहल और भुवी वरिष्ठ पेशेवर हैं और कुछ समय से ऐसा कर रहे हैं। मुझे छोटों से जवाब लेने की जरूरत है।”

Tags: भारत बनाम श्रीलंका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,
Exit mobile version