रोहित शर्मा पर बड़ा एक्शन लेने की अब तैयारी कर रहा है बीसीसीआई, इन 2 खिलाड़ियो को टेस्ट कप्तानी के लिए कर रहा तैयार

By Tanu Chaturvedi On November 26th, 2022
रोहित शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को बीसीसीआई सवालिया नजरों से देख रहा है। इस वाकये के बाद से बीसीसीआई रोहित शर्मा के साथ एक और नया कप्तान टीम के लिए लाने के बारे में सोच रही है। ऐसा भी माना जा रहा है कि रोहित शर्मा को दो फॉर्मेट में कप्तान बना कर टेस्ट मैच के लिए नया कप्तान लाया जाए। इसकी शुरुआत के लिए टीम इंडिया से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन और टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या पर भरोसा जताया गया था। फिलहाल दो नाम हैं, जो टेस्ट क्रिकेट के लिए टीम इंडिया के कप्तान हो सकते हैं।

रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं जसप्रीत बुमराह

इस लिस्ट में पहला नाम है जसप्रीत बुमराह का। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करते हैं। जसप्रीत बहुत धाकड़ खिलाड़ियों में एक हैं। बुमराह ने अभी तक भारत के 30 टेस्ट टीम इंडिया के लिए मैच खेल हैं जिसमें उनके नाम 128 विकेट है। वनडे मैच में  बुमराह ने भारत 72 मैच खेले हैं। टी20 में बुमराह के नाम 60 मैचों में 70 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं आईपीएल में बुमराह ने 120 मैच खेलें हैं, जिसमें उनके नाम 145 विकेट दर्ज हैं।

बुमराह अभी सिर्फ 28 साल के है, उनके पास अभी 7 से 8 साल का खेल बचा हुआ है। वह अपने तरीके से टीम को चला सकते हैं जिससे भारत टेस्ट क्रिकेट में बहुत आगे जाएगा। बुमराह काफी समय से अपनी चोट के कारण बाहर चल रहे थे, हालांकि वनडे वर्ल्ड कप में उनके शामिल होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

रविंद्र जडेजा भी रेस में आ गए हैं आगे

इस लिस्ट में दूसरा नाम है रविंद्र जडेजा का। रविंद्र जडेजा भी जसप्रीत बुमराह की तरह चोट लगने से मैच से दूर थे। जडेजा ने अब तक अभी तक भारत के लिए 60 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2523 रन बनाए हैं और 242 विकेट झटके हैं। वैसे रविंद्र जडेजा पहले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चूके हैं, उनको धीरे-धीरे कप्तानी का अनुभव भी हो गया है।

Tags: जसप्रीत बमुराह, टीम इंडिया, रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा,
Exit mobile version