IPL 2022: मुंबई इडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर हार के बाद टूटा दुखों का पहाड़, मैच रेफरी ने इस वजह से लगा दिया जुर्माना

By Shadab Ahmad On March 28th, 2022
रोहित शर्मा

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित पर हार के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हार से अभी टीम उभर नहीं पाई है कि रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को 12 लाख रुपए देने होंगे। यह धनराशि उनसे आईपीएल प्रशासन वसूल करेगा। मुंबई इंडियंस (MI) दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 4 विकेट से पराजित हुई थी।

अक्षर पटेल की धुंआधार पारी ने पलट दिया मैच का रूख

रविवार को मुंबई इंडियंस (MI)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच खेला गया था। मुंबई इंडियन (MI) ने 178 रन का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स (DC) को दिया था। इसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने शानदार 32 गेंदों पर 41 रन, ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने शानदार 48 गेंद पर 81 रन व तिलक वर्मा (TILAK VERMA) ने 15 गेंद पर 22 रन  की पारी खेली थी. वहीं पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) के 24 गेंद पर 38 रन, ललित यादव (LALIT YADAV) के 38 गेंद पर 48 रन, शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) के 11 गेंद पर 22 रन व अक्षर पटेल (AXER PATEL) के धुंआधार 17 गेंदों पर 38 रन ने मैच का रुख पलट दिया।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 10 गेंद  शेष रहते ही मैच जीत लिया।  इस हार से अभी तक मुंबई इंडियंस (MI) की टीम उभर नहीं पाई थी कि एक दूसरी बुरी खबर मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के लिए आ गई है। अब उनको 12 लाख रुपए भी देने होंगे।

हर्जाने के तौर पर ली जाएगी 12 लाख की धनराशि

मुंबई इंडियन (MI ) के कप्तान पर 12 लाख रुपए का हर्जाना लगा है। यह मैच में धीमी ओवर गति से मैच कराने पर लगा है। इसकी पुष्टि आईपीएल (IPL) ने की है। आईपीएल (IPL) ने अपनी जारी विज्ञप्ति में कहा है कि

‘‘ओवर गति से जुड़ा यह टीम का पहला अपराध है, इसलिए मुंबई इंडियंस (MI)के कप्तान रोहित शर्मा  (ROHIT SHARMA) पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’ बता दें कि आईपीएल के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की थी। टीम ने दूसरे हॉफ में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए गेंदबाजी की थी। इसमें निर्धारित समय से  लगभग आधे घंटे  की अवधि तक मैच को चला था। इसी के एवज में टीम के कप्तान पर जुर्मानाा लगा है।

Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,
Exit mobile version