Virat Kohli के शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा ने लिया उनका खास इंटरव्यू, किंग कोहली ने खोल दिए राज का पिटारा

By Satyodaya On September 10th, 2022
Virat Kohli के शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा ने लिया उनका खास इंटरव्यू, किंग कोहली ने खोल दिए राज का पिटारा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते दिन अफगानिस्तान के खिलाफ अपना 71 वां शतक जड़ा जबकि t20 इंटरनेशनल में उन्होंने पहली बार शतकीय पारी खेली। फैंस इस पल का बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे।अब जाकर उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो पाई है। ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी बहुत खुश दिखाई दिए।

उन्होंने मैच के बाद विराट कोहली का एक अलग और स्पेशल इंटरव्यू लिया, जिसमें विराट ने अपने 71वें शतक को लेकर कई सारे चौंकाने वाले खुलासे भी किए। उन्होंने आने वाले टी20 विश्व कप की प्लानिंग को लेकर बोला और अपनी राय रखी। चलिए जानते हैं कि रोहित शर्मा को दिए इंटरव्यू में विराट कोहली ने क्या कहा?

रोहित का खास इंटरव्यू

बीते कई समय से विराट कोहली बुरे फॉर्म से गुजर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि उनका करियर खत्म होने वाला है, लेकिन एशिया कप 2022 में उन्होंने बढ़िया पारी खेली और वापसी की। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अपना बल्ला जमकर चलाया।अफगानी बॉलर्स कि उन्होंने जमकर धुनाई भी की और इसी के साथ 122 रनों की नाबाद पारी खेली छक्के के साथ उन्होंने अपना शतक पूरा किया। अब ये जाहिर करता है कि कोहली फिर से एक बार अपने फॉर्म पर लौट रहे हैं।

इसी बीच अब रोहित शर्मा ने विराट कोहली का एक अलग इंटरव्यू लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया आपके शतक का वेट कर रही थी उससे कहीं ज्यादा आप खुद कर रहे थे, जो टाइम आपने गुजारा इतने सालों में क्रिकेट खेलते हुए। हमें तो पता था कि अब वापसी करने वाले हैं। आपकी खातिर में शतक पारी बहुत खास है क्योंकि आपने जो पारी खेली। उसमें बहुत कुछ देखने को मिलता है।आपने अपने गैप अच्छे ढूंढे, शॉर्ट्स बढ़िया खेले, अच्छे बॉलर को टारगेट किया,तो अपनी इस इनिंग के बारे में कुछ आप खुद बताएं।

विराट कोहली ने दिया जवाब

लंबे समय से विराट कोहली बुरे दौर से चल रहे थे। क्रिकेट के मैदान के बाहर उनकी आलोचना हो रही थी। इन सब को साइड कर खिलाड़ी ने प्रैक्टिस करना नहीं छोड़ा और जमकर मेहनत की। अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 में उन्होंने पहला शतक जड़ा, तो वही एक बातचीत के दौरान विराट ने इस पारी के बारे में बहुत से चौकाने वाले खुलासे किए।

पहले तो कोहली ने रोहित को ट्रोल करते हुए कहा कितनी शुद्ध हिंदी बोल रहा है मेरे साथ। पहली बार इस खास इंटरव्यू के लिए विराट ने रोहित का थैंक्यू भी किया और बोला कि

“हमारे लिए काफी स्पेशल दिन था हमने पिछले मैच के बाद बात की थी कि किस एटीट्यूड के साथ फील्ड पर आते हैं। वो हमारे लिए मैटर करेगा। ये टूर्मामेंट हमारे लिए जरूरी था। हमे नॉकआउट मैचों का एक्सपोजर मिला हमारा गोल हम सबको पता है कि ऑस्ट्रेलिया में जो विश्व कप है और हम उससे लिए सुधार कर रहे हैं। जो हमारे मैच ठीक नहीं हुए हैं हम उनसे सीखेंगे”।

इसके आगे विराट ने कहा कि

“वास्तव में जब से वापस आया हूं 13-14 साल के बाद एक ब्रेक मिला। इतना लंबा टाइम मैने बैट नहीं छुआ। इस दौरान काफी चीजे संज्ञान में आई। तुम लोगों की तरफ से मैनेजमेंट की तरफ से पूरा सपोर्ट मिला कि मुझे खेलने दो। वो स्पेस मेरे लिए काफी जरूरी था जो तुम लोगों ने मुझे मिलकर दिया।”

एशिया कप में विराट ने अच्छी लय दिखाई तो वहीं अब तक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले वह बल्लेबाज भी साबित हुए। इसी के साथ उन्होंने एशिया कप में बेहतरीन 122 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से 71 शतक अभी तक जड़ चुके हैं। विराट कोहली का शतक साबित हुआ। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका इस प्रारूप में सेंचुरी बनेगी। वो बोले-

“जब वापस आया तो मैं खेलने के लिए का उत्साहित था कि मैं टीम के लिए क्या योगदान दें सकता हूं। अगर मैं अच्छा खेलूंगा तो टीम को और कंट्रीब्यूट दे सकता हूं। बस यही सब प्लान थे। राहुल भाई ने मेरे से बात की थी कि मिडिल ओवर का जो फेस है उसमें मैं कैसे अपने स्ट्राइक रेट को बेहतर कर करता हूं।

बस मेरा यही गोल था टीम के नजरिये मुझे कुछ चीजे दुरुस्त करनी है और मैं ये सब चीजे इस एशिया कप में ट्राई करूंगा। मैने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि इस टी20 प्रारूप में सेंचुरी पहले आएगी इतने टाइम बाद, लेकिन मैं पूरी तरह सरप्राइज हूं”

यह रहा इंटरव्यू का वीडियो

Read More-ऋषभ पंत से लेकर पृथ्वी शॉ सहित ये 5 युवा क्रिकेटर खूबसूरत लड़कियों को कर रहे डेट, रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं बला की खूबसूरत

Tags: रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version