रोहित शर्मा का कप्तानी से पत्ता कटना अब लगभग हो गया है तय, 3 जनवरी को बीसीसीआई करेगी बड़ा फैसला

रोहित शर्मा का कप्तानी से पत्ता कटना अब लगभग हो गया है तय, 3 जनवरी को बीसीसीआई करेगी बड़ा फैसला

रोहित शर्मा (शाहबाज अहमद)

भारतीय टीम में टी20 वर्ल्ड कप के बाद से उथल पुथल चल रही है. खबरें आ रही हैं की भारतीय टीम के टी20 कप्तान को जल्द बदला जा सकता है. बीसीसीआई ने भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2022 के टूर्नामेंट में बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की कप्तानी भी रोहित शर्मा को नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या को सौंपी थी.

भारतीय टीम फिलहाल बांग्लादेश दौरे पर है जहां वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. वहीं अब इसके बाद भारतीय टीम को साल 2023 में जनवरी के महीने में ही श्रीलंका के खिलाफ अपनी टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है. संभावनाएं हैं की श्रीलंका के खिलाफ इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम एक नए टी20 कप्तान के साथ उतरने वाली है.

इस खिलाड़ी को मिल सकती है भारतीय टीम की टी20 कप्तानी

भारतीय टीम के लिए टी20 फॉर्मेट ने नए कप्तान की तैयारी की जा रही है. कयास है की भारतीय टीम की कमान टी20 क्रिकेट ने ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को सौंपी जाएगी. इस बात की संभावनाएं काफी दिनों से जताई जा रही थी, और पांड्या इस रेस में सबसे आगे बने हुए थे.

फिलहाल हार्दिक पांड्या नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं और खुद को बड़ी जिम्मेदारी थामने से पहले तैयार कर रहे हैं. बीसीसीआई की इसी महीने यानी 22 दिसंबर के एनुअल बैठक होने वाली है, जिसमें भारतीय टीम के अगले टी20 कप्तान की घोषणा की जाएग, और ज्यादातर चांस है की ये पद भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को ही सौंपी जाएगी.

रोहित शर्मा रहे फ्लॉप

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं. साल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी छोड़ने के बाद बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को ये जिम्मेदारी सौंपी थी. रोहित शर्मा से उम्मीद लगाई जा रही थी की वो भारत का लंबे समय से चल रहा आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार खत्म करेंगे और टीम को खिताब जिताएंगे.

लेकिन ऐसा नहीं हुआ कप्तान शर्मा अपनी कप्तानी में बुरी तरह फ्लॉप हुए और टीम को आईसीसी टूर्नामेंट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद से ही बीसीसीआई टी20 फॉर्मेट के लिए दूसरे कप्तान को चुनना चाहती है जिसके लिए हार्दिक पांड्या को चुना जा सकता है.

Exit mobile version