Pakistan के खिलाफ महामुकाबले में कप्तान Rohit Sharma ने बनाई थी ऐसी रणनीति, कामयाब हुए उनके 2 फैसले

By Satyodaya On August 29th, 2022
Pakistan के खिलाफ महामुकाबले में कप्तान Rohit Sharma ने बनाई थी ऐसी रणनीति, कामयाब हुए उनके 2 फैसले

Rohit Sharma: बीती रात भारत बनाम पाकिस्तान (Pakistan)के बीच महा मुकाबला खेला गया है। जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की है भारतीय टीम ने 5 विकेट से पाकिस्तान टीम को भारी शिकस्त दे दी है। इस दौरान भारतीय टीम कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दिखाया है। आपको बता दें कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जो दो रणनीति बनाई थी वह इस मैच के लिए वरदान साबित हो गई है।

कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच के लिए 2 बड़े फैसले ले लिए थे जिसकी वजह से आज भारतीय टीम को बेहतरीन जीत हासिल हुई है। जिसकी वजह से भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को धूल चटा दी है। आइए आगे आर्टिकल में उनके दो अहम फैसलों के बारे में जानते हैं।

कप्तान रोहित शर्मा के इस फैसले ने भी दिलाई जीत

कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस मैच में बहुत अहम फैसला ले लिया था उन्होंने सबसे तेज गेंदबाजों को पर ज्यादा ओवर डलवाए थे। उन्होंने पावरप्ले में भुवनेश्वर कुमार से सिर्फ 2 ओवर करवाए बाकी दो बार उन्होंने डेथ ओवर्स में करवाएं। इस दौरान भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट चटका लिए। जब आवेश खान टीम इंडिया के लिए आफत साबित होने लगे तो उन्होंने आवेश खान से सिर्फ दो ओवर डलवाए थे।

जिसमें आवेश खान ने 19 रन में एक विकेट हासिल किया। हार्दिक पांड्या ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए शॉर्ट गेंद फेंककर पाकिस्तान बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। जिसके चलते हार्दिक पांड्या ने कई सारे विकेट चटकाए। हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट चटकाए तो वही अर्शदीप सिंह ने दो विकेट हासिल किए।

रविंद्र जडेजा को नंबर चार भेजा

टीम इंडिया के गेंदबाजो ने Pakistan के बल्लेबाजों पर ढाया कहर, इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया अपना नाम

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गेंदबाजी में ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी में भी बेहद अहम फैसला लिया था। उन्होंने अपना दिमाग चलाते हुए नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए सूर्यकुमार यादव को नहीं भेजा था उनकी जगह पर रविंद्र जडेजा को बल्लेबाजी करने के लिए भेज दिया जो कि उनके लिए बहुत ही अच्छा साबित हो गया।

जब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आर केएल राहुल आउट हो गए तब रविंद्र जडेजा को भेजा गया जिसके बाद सभी बल्लेबाज लेफ्ट राइट क्रीज पर खड़े हो गए जिसके चलते हैं पाकिस्तान के बाद बहुत परेशान हो गए।

वही आपको बता दें हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ने शानदार साझेदारी की उन्होंने 29 गेंद पर 52 रनों की साझेदारी की जिसमें 17 गेंदों पर हार्दिक पांड्या ने नाबाद 33 रन बनाए और आखिरी ओवर में उन्होंने गगनचुंबी छक्का जड़कर टीम को जीत दिला दी। वही इस दौरान रविंद्र जडेजा ने भी शानदार 35 रन बनाए थे। दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को जीत दिलाई।

इसे भी पढ़ें-एशिया कप 2022 में फैंस को फिर से देखने को मिलेगा महामुकाबला! जानिए कब होंगी दोनों टीमें आमने-सामने

Tags: कप्तान रोहित शर्मा, पाकिस्तान,
Exit mobile version