इन दिनों भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई हुई है जहां पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज खेल रही है। हालांकि भारतीय टीम ने पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन दूसरे मैच में बेहद ही घटिया प्रदर्शन किया है जिसके चलते भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल दूसरा मैच कल यानी 1 अगस्त को खेला गया है जिसमें भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने तो अपना नाम ही शर्मसार करवा लिया है।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पारी की शुरुआत तो की लेकिन अच्छा प्रदर्शन करने के बजाय बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान माने जाते हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने बेहद ही घटिया प्रदर्शन किया है।
रोहित शर्मा ने दूसरे मैच में तोड़ा फैंस का दिल
दरअसल टी20 के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता भेजा। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत तो की लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। रोहित शर्मा को पारी की पहली गेंद पर ही आउट हो गए। वेस्टइंडीज के बेहतरीन गेंदबाज ओबेद मैकाॅय ने उन्हें गोल्डन डक ही आउट कर दिया। रोहित शर्मा को काफी शर्मनाक होना पड़ा है। इस दौरान रोहित शर्मा ने बहुत बड़ा शर्मनाक रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि रोहित शर्मा ने किस शर्मनाक रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल करा लिया है।
रोहित शर्मा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने t20 पारी की पहली गेंद पर आउट होने का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल इस रिकॉर्ड में रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। 2016 में केएल राहुल ने यह शर्मनाक रिकॉर्ड जिंबाब्वे के खिलाफ अपने नाम किया था। वहीं 2021 में पृथ्वी शाह ने श्रीलंका के खिलाफ यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा ने 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
T20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
8-रोहित शर्मा
4-केएल राहुल
3-आशीष नेहरा
3-वाशिंगटन सुंदर
3-यूसुफ पठान
3-ऋषभ पंत
3-सुरेश रैना
3-विराट कोहली
3-दिनेश कार्तिक
Read More-तीसरा T20 मैच खेलने से पहले ही भारतीय टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, यह तेज गेंदबाज टीम से हुआ बाहर
