Rohit Sharma ने बिना बल्ले से रन निकाले ही रच दिया इतिहास

Rohit Sharma ने बिना बल्ले से रन निकाले ही रच दिया इतिहास, अनोखा रिकॉर्ड वाले बने दूसरे बल्लेबाज

Rohit Sharma ने बिना बल्ले से रन निकाले ही रच दिया इतिहास, अनोखा रिकॉर्ड वाले बने दूसरे बल्लेबाज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में तीन मैचों की t20 सीरीज चालू हो चुकी है। सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से रन नहीं आए लेकिन फिर भी उन्होंने इतिहास रच दिया है। हालांकि टीम को इसके बाद भी 4 विकेटों की करारी हार का सामना करना पड़ा.

हासिल किया लाजवाब रिकॉर्ड

दूसरे ही ओवर में रोहित ने पैट कमिंस की गेंद पर शानदार छक्का लगा दिया और एक बड़ा कीर्तिमान हासिल किया। असल में रोहित ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बने हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मार्टिन गुप्टिल के सबसे ज्यादा छक्कों के आंकड़े की बराबरी की है।

अपनी पारी में हिटमैन ने छक्का लगाया और टी 20ई में 172 छक्के लगा दिए और उन्होंने मार्टिन गुप्टिल की बराबरी कर डाली है। जिनके नाम भी बड़ा 172 छक्के हैं। रोहित शर्मा ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ 11 गेंदों में 18 रन हासिल किए, लेकिन अपनी पारी को वह बड़े स्कोर में चेंज नहीं कर पाए।

t20 इंटरनेशनल करियर की बात अगर की जाए तो रोहित शर्मा ने 135 मैच अभी तक खेले, जिसमें 4 शतक और 28 अर्धशतक जड़े हैं उन्होंने 32 दशमलव 13 की औसत से 3631 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 140.57 का रहा।

Rohit Sharma का रिकॉर्ड

इसमें रोहित को सबसे बेस्ट स्कोर 119 रन का है। उनके नाम पर टोटल 324 चौके दर्ज हैं। इसी के साथ ही रोहित शर्मा के साथ सबसे अधिक t20 मैच खेलने का रिकॉर्ड भी उनके नाम पर दर्ज है केवल यही नहीं अपनी जमीं पर 50 या उससे ज्यादा t20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी का नाम भी रोहित शर्मा ही है। दुनिया में ऐसा करने वाले वह तीसरे खिलाड़ी हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले

मार्टिन गुप्टिल 121 में 172 छक्के

रोहित शर्मा 137 मैच में 172 छक्के

क्रिस गेल 79 में 124 छक्के

इयोन मोर्गन 115 मैच 120 छक्के

आरोन फिंच 93 में 117 छक्के

इसे भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलिया की रणनीति का हुआ खुलासा! टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत दौरे में इस वजह से इन 4 मैच विनर को नहीं किया गया शामिल

Exit mobile version