इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे करने के बाद इमोशनल हुए रोहित शर्मा, फैंस के नाम पोस्ट शेयर कर कही ये बात

By Akash Ranjan On June 24th, 2022
इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे करने के बाद इमोशनल हुए रोहित शर्मा, फैंस के नाम पोस्ट शेयर कर कही ये बात

भारतीय टीम (Team India) के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों इंग्लैंड दौरे (India Tour of England) पर हैं। जहां भारत को इंग्लैंड के खिलाफी 1 रटेस्ट, 3 वनडे, 3 टी20 मुकाबले खेलने हैं। गौरतलब है कि, इस दौरे टीम इंडिया को 1 जुलाई को टेस्ट सीरीज (Test Series) का 5 वां मुकाबला खेलना है।

वहीं, रोहित शर्मा के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि खिलाड़ी के आज इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे हो गए हैं। इसी मौके पर रोहित ने ट्विटर पर भावुक पोस्ट भी अपने फैन्स के साथ साझा किया है। जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स इसे बार-बार पढ़ना भी पसंद कर रहे हैं।

रोहित शर्मा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भारत के लिए आयरलैंड के खिलाफ 23 जून 2007 को अपना डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद रोहित शर्मा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके नाम से बॉलर्स खौफ खाते हैं। रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 15 साल पूरे करते ही ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा है कि

“सभी को हैलो, भारत के लिए डेब्यू करने के बाद आज मैं इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे कर रह हूं। यह एक ऐसा सफर रहा है, जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा।”

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इन लोगों को दिया धन्यवाद,

“उन सभी को लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो इस सफर का हिस्सा रहे हैं। उन लोगों को स्पेशल थैंक्यू, जिन्होंने मुझे प्लेयर बनने में हेल्प की, जो मैं आज हूं। सभी फैंस, क्रिकेट प्रेमियों और आलोचकों का टीम के लिए प्यार और सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद।”

भारत के लिए खेले तीनों ही फॉर्मेट

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में अहम कड़ी बन गए हैं। उन्होंने 45 टेस्ट मैचों में 8 शतकों के दम पर 3137 रन बनाए हैं। वहीं, 230 वनडे मैचों में 9283 रन बनाए हैं, जिसमें 29 शतक शामिल हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने अपने बल्ले से 3313 रन बनाए हैं।

Tags: इंटरनेशनल क्रिकेट, भारतीय टीम, रोहित शर्मा,
Exit mobile version