टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का काफी निराशाजनक परफॉर्मेंस फैंस को देखने को मिला। उन्हें जबसे कप्तान बनाया गया है। उनकी बल्लेबाजी पर इस असर साफ दिख रहा है। इसको लेकर खबरे तेज हो गई हैं, कि रोहित शर्मा के हाथ से अब टीम इंडिया की कप्तानी की कमान जाने वाली है। बीसीसीआई अब कप्तानी की कमान इन तीन खिलाड़ियों में से किसी एक को सौंप सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि कौन हैं वो तीन धुरंधर खिलाड़ी जो कप्तानी के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं….
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के स्टार प्लेयर के रूप में उभरता सितारा बन गए हैं। वह जब मैदान में होते हैं तो बॉल को 360 डिग्री घूमाते हुए खेलते हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद से उनकी परफॉर्मेंस को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस साल भारत के लिए 31 टी20 इंटरनेशनल मैच में 1164 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 9 अर्धशतक भी उन्होंने लगाए। बीसीसीआई टीम के फॉर्म में आए खिलाड़ी को ही कप्तानी देना चाहेंगी, इसलिए सूर्यकुमार यादव एक ऑप्शन हो सकते हैं।
हार्दिक पांड्या
वहीं, दूसरा नाम आता है हार्दिक पांड्या का। हार्दिक पांड्या ने हाल ही में न्यूजीलैंड और आयरलैंड सीरीज में कप्तानी कर टीम को जीत दिलाई थी। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी विराट कोहली के साथ साझेदारी करके उन्होंने टीम को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दिलाई थी। अच्छई कप्तानी को देख वह भी बीसीसीआई की नजरों में आ चुके हैं।
शुभमन गिल
वनडे वर्ल्ड कप में शुभमन गिल भी कप्तानी के लिए एक ऑप्शन हो सकते हैं। वह टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी हैं। अपनी शानदार बल्लेबाजी वह दुश्मन टीम के छक्के छुड़ा देते हैं। रोहित शर्मा अपनी फिटनेस और उम्र के कारण भी अब टीम से बाहर हो सकते हैं, ऐसे में शुभमन गिल को अगर कप्तानी दी जाती है, टीम इंडिया के लिए युवा कप्तान के रूप में वह उभरकर आ सकते हैं। बीसीसीआई इस खिलाड़ी पर निवेश कर रहा है,
