रोहित शर्मा की नाक से बीच मैदान पर आ गया खून, तो खिलाड़ी संग डर गए सभी फैंस, जानिए क्या हुआ था हिटमैन को

साउथ अफ्रीका (South Africa) और भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की नाक से अचानक खून आने लगा. नाक से खून के फौरन बाद मेडिकल टीम ग्राउंड पर पहुच गई. हालांकि इसके बाद रोहित को थोड़े टाइम के लिये ग्राउंड से बाहर तक जाना पड़ गया, लेकिन सही होते ही वो मैदान पर वापस आ गये. रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल (KL Rahul) ने उप कप्तान की जिम्मेदारी को निभाया.
अचानक से आ गया रोहित शर्मा की नाक से खून
रोहित शर्मा के मैच के दौरान निकला नाक से खून
मैदान पर सबकी नजरे तब रुक गई जब ग्राउंड पर अचानक से भारतीय टीम के कप्तान और शानदार बल्लेबाज रोहित शर्मा की नाक से खून आने लगा. रोहित की नाक से खून देखकर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) फौरन उनके पास तेजी के साथ पंहुच गये. इसके बाद रोहित को ग्राउंड से बाहर ले जाया गया. रोहित की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के उप कप्तान केएल राहुल ने कमान संभाली. हालांकि कुछ देर के बाद रोहित शर्मा मैदान पर वापस आ गये.
भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया बड़ा लक्ष्य
रोहित शर्मा के मैच के दौरान निकला नाक से खून
भारत में चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने साउथ अफ्रीका को दो मैच हराकर सीरीज पर अपना हक जमा लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट गवाकर 237 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम का पीछा करते हुए 221 रन ही बना सकी. इसी के साथ भारत का सीरीज पर कब्जा हो गया.
दोनों टीमों ने 458 रन जोड़े. भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने 22 गेंदों पर 61 रनों की ताबड़तोड पारी खेली, वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर (David Milor) ने 106 रनों के साथ शानदार शतक जड़ा, हालांकि उनकी शानदार अफ्रीका को मैच नहीं जितवा सकी. भारत ने पहली बार होम ग्राउंड में अफ्रीका से टी20 सीरीज जीती है.
Tags: भारत -साउथ अफ्रीका टी20 मैच, रोहित शर्मा,