रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 अक्टूबर को गुवाहाटी (GUWAHATI) के बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम (BARASPARA STADIUM) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत ने अपने पिछले मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से लीड ली थी।
भारत की ओपनिंग जोड़ी पिछले मैच में फिर जल्दी टूटती दिखी थी। टी20 में ओपनिंग जोड़ियों के बीच साझेदारी होना अहम हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के आऊट होने के बाद (KL RAHUL) काफी धीमे खेलते दिखे थे। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी क्या रहेगी आइए आपको बताते हैं-
रोहित शर्मा और राहुल को देना होगा इस चीज पर ध्यान
साऊथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही यह सीरीज विश्व कप की तैयारी ही हैं। लेकिन पिछले सारे मैचों में रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच शानदार साझेदारी देखने को नहीं मिल रही हैं। टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह भारत के लिए एक समस्या दिख रही हैं। आस्ट्रेलिया के पिचों के कंडिशन के बारे में हम सब जानते हैं।
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला ले रहे हैं। लेकिन हर बार टॉस आपका साथ दें ऐसा नहीं होता हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ बचे मुकाबले में अगर रोहित टॉस जीतते हैं तो उन्हें पहले बल्लेबाजी चुनते हुए ओपनिंग साझेदारी को जोर देना चाहिए।
रोहित शर्मा और केएल राहुल (KL RAHUL) ही ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। रोहित पिछले मैच में शून्य में और केएल राहुल अंत तक 51 पर नॉटआऊट थे। दोनों खिलाड़ियों को समय लेकर साझेदारी बनाने की जरूरत हैं।
साऊथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर।
