ऋषभ पंतः भारतीय टीम (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई से एजबेस्टन (EDGBASTON) में खेला जा रहा हैं। आज इस टेस्ट मैच का चौथा दिन चल रहा हैं। भारतीय टीम ने दूसरी पारी की बैटिंग शुरू कर दी हैं। भारत ने कल तीसरे सेशन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। आज चौथे दिन की शुरूआत के पहले सेशन के अंत तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं।
भारत के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने पहली पारी में 146 रन की धुआंधार पारी के बाद दूसरी पारी में शानदार 57 रनों की पारी खेली हैं। अपनी इस पारी से ऋषभ पंत ने अपने नाम इतिहास दर्ज कर एक नया रिकॉर्ड बना लिया हैं। आइए आपको बताते हैं ऋषभ के रिकॉर्ड के बारे में-
ऋषभ पंत ने दिग्गज फारूख इंजीनियर की बराबरी कर रचा इतिहास

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में पहली पारी में पहले 146 रनों की पारी खेली। फिर दूसरी पारी में अपना रौब जमाते हुए 57 रनों की भी शानदार पारी खेली। ऋषभ की इस पारी ने दोनों पारियों में भारतीय टीम को बहुत मजबूती दी हैं।
ऋषभ ने क्रिकेट से जुड़े हर शख्स को अपना दीवाना बना दिया हैं। आज ऋषभ पंत ने अपनी इन पारियों से टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नया इतिहास रच लिया हैं। ऋषभ भारत के इतिहास के मात्र दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। जिन्होने एक ही टेस्ट मैच के दो पारियों में शतक और अर्धशतक जड़ा हैं।
ऋषभ ने अपने गुरू महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को पीछे छोड़ते हुए यह कीर्तिमान हसिल किया हैं। ऋषभ से पहले यह कारनामा 49 साल पहले विकेटकीपर बल्लेबाज फारूख इंजीनियर (FAROKH ENGINEER) ने किया था। साल 1973 में फारूख इंजीनियर ने इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेलते हुए पहली पारी में 121 और दूसरी पारी में 66 रन बनाए थे।
Rishabh Pant is the second Indian Wicketkeeper to score a century and a fifty in the same Test match.#BetHive #CheteshwarPujara #RavindraJadeja #JaspritBumrah #RahulDravid #BenStokes #ENGvIND #Test #RishabhPant pic.twitter.com/KyX040GbYI
— BetHive (@The_BetHive) July 4, 2022
72 साल बाद टेस्ट मैच के इस रिकॉर्ड को भी ऋषभ पंत ने तोड़ा

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने पहली पारी में 146 और दूसरी पारी में 57 रन बनाए हैं। इसका मतलब ऋषभ ने एक टेस्ट मैच में कुल 203 रन बना डाले हैं। अपने इस 203 रनों के साथ ऋषभ ने 72 साल पुराना यह एक रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया हैं।
ऋषभ पंत एक टेस्ट मैच की पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। ऋषभ से पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज क्लाइड वालकॉट के नाम था। वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने साल 1950 में लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच की पारियों में 182 रन बनाए थे।
Rishabh Pant is the first Indian wicket keeper batsman to score 200 runs in a Test match outside India.
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 4, 2022
ऋषभ ने इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट मैच में टेस्ट प्रारूप का नक्शा ही बदल कर रख दिया हैं। महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी कहे जाने वाले पंत अब वाक्ई में धोनी से आगे निकलते दिख रहे हैं।

