IND vs SA: ऋषभ पंत की खराब बल्लेबाजी पर बुरी तरह से भड़क उठे फैंस, कुछ ने युवा बल्लेबाजी को दी संन्यास की सलाह

By Twinkle Chaturvedi On June 17th, 2022
IND vs SA: ऋषभ पंत की खराब बल्लेबाजी पर बुरी तरह से भड़क उठे फैंस, कुछ ने युवा बल्लेबाजी को दी संन्यास की सलाह

ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की टीम इंडिया (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) ने एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज का चौथा मैच 17 जून राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (SAURASHTRA CRICKET STADIUM)  में शाम 7ः00 बजे से खेला जा रहा हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या के धुआंधार पारियों की मदद से 169 रन बनाए।

खराब बल्लेबाजी के कारण फिर ट्रोल हुए ऋषभ पंत

Image

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) टी-20 का चौथा मैच आज राजकोट में खेल रही हैं। आज एक बार फिर अफ्रीकी कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया हैं। भारत के कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने आज एक बार फिर सभी क्रिकेट प्रशंसकों को निराश किया हैं। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) के 47 रन और दिनेश कार्तिक के धुआंधार 55 रनों की पारी की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए।

साऊथ अफ्रीका के गेंदबाजों के घातक गेंदबाजी के आगे भारत को शुरूआती झटके मिले। रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) 5 रन और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) 4 रन के सिंगल डिजिट के स्कोर पर ही आऊट हो गए। भारत के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर खराब फॉर्म से जूझते नजर आए और 17 रन के स्कोर पर आऊट हो गए। ऋषभ पंत की खराब बल्लेबाजी के लिए फैंस ने उन्हें फिर से सोशल मीडिया में काफी ट्रोल किया हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट

https://twitter.com/DineshLilawat45/status/1537809992006266880?s=20&t=tNJeiY0J3RKPC0q6lebpng

https://twitter.com/Doublecentury0/status/1537809883017293825?s=20&t=tNJeiY0J3RKPC0q6lebpng

https://twitter.com/avi8991/status/1537808800584847360?s=20&t=tNJeiY0J3RKPC0q6lebpng

https://twitter.com/tanayvasu/status/1537808836547035137?s=20&t=tNJeiY0J3RKPC0q6lebpng

https://twitter.com/PsyfeR888/status/1537808911205425155?s=20&t=tNJeiY0J3RKPC0q6lebpng

Tags: ईशान किशन, ऋषभ पंत, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, हार्दिक पंड्या,