3 कारण जानिए, क्यों टी20 विश्व कप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह है भारतीय टीम में एकदम पक्की

By Shadab Ahmad On May 21st, 2022
3 कारण जानिए, क्यों टी20 विश्व कप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह है भारतीय टीम में एकदम पक्की

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) काफी दिनों से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। इसके बाद भी वो श्रीलंका (SRILANKA) दौरे को छोड़कर शेष मैचों में भारतीय टीम में नजर आते हैं। इसके पीछे कुछ खास बातें हैं जो ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को खास बनाती हैं। यही वजह है कि चाह कर भी चयनकर्ता और कप्तान उनको टीम से अलग नहीं कर पा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी है मुख्य वजहें…

1- टॉप 5 में एकमात्र बांए हाथ का बल्लेबाज

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज आमतौर से 5 नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं। ये काफी दिनों से कोई लंबी पारी टीम के लिए नहीं खेल सके हैं। इसके बाद भी टीम पर इनको भरोसा है। इसका पहला कारण यह है कि भारतीय टीम की सलामी जोड़ी से लेकर सूर्यकुमार यादव  (SURYAKUMAR YADAV) तक जितने भी खिलाड़ी हैं सभी दायें हाथ के बल्लेबाज हैं।

सिर्फ 5वें नंबर पर आने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की बायें हाथ के बल्लेबाज हैं। आमतौर से क्रिकेट में माना यह जाता है कि जब क्रीज पर एक दायें हाथ और एक बायें हाथ का बल्लेबाज एक साथ हो तो गेंदबाजों को गेंद में विवधता डालना मुश्किल हो जाता है। साथ ही हर गेंद पर फील्ड को अगल तरह से सेट करना पड़ता है। इस कारण ऋषभ पंत टीम का हिस्सा बने रह सकते हैं। 

2-आसानी से छक्के लगाने की कला

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) अपनी बल्लेबाजी में विशेष कला के लिए जाने जाते हैं। यह किसी भी गेंदबाज की गेंद को बांउड्री के बाहर चौका व छक्के के रूप में बाहर भेजने में महारत हासिल है। यह अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 43 मैचों में 29 छक्के व आईपीएल में 128 छक्के लगा चुके हैं। यह दूसरा महत्वपूर्ण कारण है जो इनको दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाजों से अलग करता है और इनको भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में बने रहने का लगातार अवसर भी प्रदान करता है। 

3- किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर आकर विस्फोटक बल्लेबाजी करना

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की सबसे शानदार कला यह है कि आवशकता पड़ने पर वो किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकने में माहिर है। इसका नमूना अभी हाल के कई आईपीएल (IPL) मैचों में देखने को मिला था।

यह कार्य यह भारतीय टीम के (INDIAN TEAM) लिए कर सकने में माहिर हैं। यह जरूरत पड़ने पर भारतीय टीम के फिनिशर बल्लेबाज और क्रीज पर रूक कर खेलने दोनों प्रकार की क्षमताओं में माहिर हैं। यह उनको टीम में बने रहने का सबसे अहम कारण है। इसकी वजह से बड़ी पारियां न खेल पाने के बाद भी वो टीम में बने हुए हैं।

Tags: ऋषभ पंत, भारतीय क्रिकेट टीम, सूर्यकुमार यादव,
Exit mobile version