भारतीय T20 इतिहास में बतौर कप्तान ऋषभ पंत के नाम दर्ज़ हुआ ने शर्मनाक रिकॉर्ड, विराट कोहली को छोड़ दिया पीछे

By Akash Ranjan On June 21st, 2022
भारतीय T20 इतिहास में बतौर कप्तान ऋषभ पंत के नाम दर्ज़ हुआ ने शर्मनाक रिकॉर्ड, विराट कोहली को छोड़ दिया पीछे

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 इंटरनेशनल (T20I) मैच में टॉस हारकर एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। बीते रविवार को बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) पर खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक कप्‍तान केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। इसी के साथ सीरीज में पंत ने लगातार पांचवीं बार टॉस गंवाया।

ऋषभ पंत के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

 

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में पांच मैचों की सीरीज में सभी टॉस हारने वाले इकलौते कप्‍तान बन गए हैं। इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड पूर्व कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने 4 बार टॉस गंवाया था। अब ऋषभ पंत ने कोहली को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पांचवां और निर्णायक टी20 इंटरनेशनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। रविवार को केवल 3.3 ओवर का खेल हुआ, जिसमें भारत ने दो विकेट खोकर 28 रन बनाए।

ऐसा करने वाले पंत बने पहले खिलाड़ी

अब तक 19 सीरीज में ऐसा हुआ है, जब कोई कप्तान पांच या इससे ज्यादा मैचों की सीरीज में पांच से चार टॉस हार चुका हो। ऐसा पुरुष टी20 में 10 बार और महिला टी20 में 9 बार हो चुका है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब कप्तान पांच मैचों की सीरीज में सभी पांचों टॉस हारे हैं।

सीरीज की खास बात यह रही कि ऋषभ पंत के टॉस हारने के बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और किसी भी सीरीज में टीम इंडिया के प्ले-11 में कोई बदलाव नहीं किया, जो एक रिकॉर्ड है।

Tags: ऋषभ पंत, टीम इंडिया, विराट कोहली, शर्मनाक रिकॉर्ड,
Exit mobile version