ऋषभ पंत की कामयाबी में है इन 3 महिलाओं का हाथ, जानिये खिलाड़ी के जीवन में इनका क्या रहा है योगदान

By cricket writer On October 4th, 2022
ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को बहुत ही शानदार मैच विनर प्लेयर माना जाता है. आज ये शानदार खिलाड़ी अपना 25वां बर्थडे मना रहा है. ऋषभ पंत आज ही के दिन 4 अक्तूबर को उत्तराखंड में पैदा हुए थे. आज के वक्त में ऋषभ पंत टीम इंडिया के बहुत ही दिग्गज प्लेयर माने जाते है. ऋषभ ने अपना ये मुकाम अपनी कड़ी मेहनत की दम पर बनाया है. ऋषभ अपनी सफलता का श्रेय तीन खास महिलाओ को देते है. आइए जानते है कि ऋषभ की जिंदगी की तीन महिलाओ के बारे में.

ऋषभ पंत की मां और बहन

ऋषभ पंत की सफलता के पीछे इन महिलाओंं का हाथ

ऋषभ पंत की सफलता के पीछे इन महिलाओंं का हाथ

आज ऋषभ का शुमार बहुत ही सफल खिलाड़ियों में किया जाता है. ऋषभ पंत अपनी कामयाबी के पीछे अपनी मां और बहन को रोल मानते है. पिता की मृत्यु के बाद उनकी मां ने ही जीतोड़ कोशिश करके उनके क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा किया. इसके साथ ऋषभ की बड़ी बहन साक्षी पंत ने भी उनका हमेशा साथ देने के साथ उनकी हर परेशानी का समाधान ढ़ूंढने में मदद की. साक्षी बहन होने के साथ उनकी बहुत अच्छी दोस्त भी है.

ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड

ऋषभ पंत की सफलता के पीछे इन महिलाओंं का हाथ

ऋषभ पंत की सफलता के पीछे इन महिलाओंं का हाथ

अपनी मां और बहन के बाद ऋषभ पंत अपनी सफलता के पीछे अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी (Isha Negi) को भी मानते है. ईशा नेगी पेशे एक इंटीरियर डिजाइनर है. ऋषभ पंत और ईशा नेगी काफी टाइम से रिलेशनशिप में है, दोनों ने साल 2019 में अपने और ईशा के रिलेशन का खुलासा किया था. ऋषभ पंत आने वाले वक्त में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बन सकते है. उनके फैंस की निगाहें होने वाले टी20 विश्वकप पर टिकी हुई है कि वो इसमे कैसा प्रदर्शन करते है.

इसे भी देखें Rishabh pant से अलग होने के बाद Urvashi Rautela का हो गया है ऐसा हाल, कहा- ‘अपनी मोहब्बत से दूर होकर तो देखो….’

Tags: ऋषभ पंत, ऋषभ पंत बर्थडे,