IND vs SL: ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को सोशल मीडिया पर फैंस ने घोषित कर दिया भारत का अगला कप्तान और उपकप्तान

By Aditya tiwari On March 13th, 2022
ऋषभ पंत

पिंक बॉल टेस्ट (PINK BALL TEST) मैच का पहला दिन अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने दूसरा दिन भी अपने नाम कर लिया है. जहाँ पर पहले गेंदबाजी ने कमाल किया फिर उसके बाद बल्ले से कमाल दिखा. जहाँ पर ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को 446 रनों का कर लिया है. दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 28 रनों पर 1 विकेट गंवा दिया है. सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) का जलवा देखने को मिला.

ऋषभ पंत और अय्यर को फैंस ने कहा भारत का अगला कप्तान और उपकप्तान

बैंगलोर टेस्ट के दूसरे दिन पहले जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने 5 विकेट लेकर 109 रनों पर ही श्रीलंका को ऑलआउट कर दिया. जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने 31 गेंदो में ही 50 रन बना दिया. वहीं श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रनों की बेहद अहम पारी खेली. जिसके कारण ही भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 303 रन बना कर पारी घोषित की.

जिससे भारतीय टीम ने श्रीलंका को चौथी पारी में 446 रनों का लक्ष्य दिया. जिसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 28 रन बनाकर एक विकेट गंवा दिया है. जीत के लिए जहाँ पर श्रीलंका को 419 रन चाहिए तो वहीं भारत को 9 विकेट झटकने होंगे. सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को फैंस ने भारतीय टीम का अगला कप्तान और उपकप्तान घोषित कर दिया है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/Neatik2/status/1503034209770020867?s=20&t=esZ9MxqWZ1jLytnNcyNR_A

Tags: ऋषभ पंत, भारतीय क्रिकेट टीम, श्रीलंका क्रिकेट टीम, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version