IPL 2022, DC vs SRH: ऋषभ पंत ने डेविड वॉर्नर को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय, अपने खराब फॉर्म पर भी बोले

By Akash Ranjan On May 6th, 2022
IPL 2022, CSK vs DC: ऋषभ पंत चेन्नई के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद बना रहे हैं बहाना, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आज 50वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। जिसमे ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) एक दूसरे से भिड़ी। टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद के सामने 208 रन का लक्ष्य खड़ा कर दिया। इसके ज़वाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 186 रन ही बना सकी और दिल्ली ने 21 रनो से इस मैच को अपने नाम कर लिया।

जीत के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कही ये बात

जीत के बाद इन खिलाड़ियो की जमकर तारीफ करते हुए कप्तान ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

“ सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन बल्लेबाजी में यह हमारे लिए एक शानदार खेल रहा। मैं अपने बारे में शांत था। हाई चेज में दूसरी टीम को प्रति ओवर 10-12 रन चाहिए होते है। 20वें ओवर तक हिट करना काफ़ी मुश्किल होता है। मैं गेंदबाजों को शांत रहने को कह रहा था। (वार्नर पर) उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, जिस तरह से उन्होंने पारी को गति दी, यह सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है।”

उन्होंने आगे कहा कि

” हमें पता था कि वह (पॉवेल) हमें क्या दे सकते है, हमने उनका समर्थन किया और वह अब खुशी से झूम रहे है। हम एक बार में सिर्फ एक मैच खेल रहे हैं और अपना शत-प्रतिशत देने की कोशिश कर रहे हैं। मैं फुल-टॉस पर आउट हुआ, यह खेल का हिस्सा। अंत में हमारे लिए यह एक अच्छी और महत्वपूर्ण जीत रही।”

युवा तेज़ गेंदबाज़ चेतन सकरिया ने कप्तान ऋषभ पंत पर कहा

दिल्ली कैपिटल्स के युवा तेज़ गेंदबाज़ चेतन सकरिया (Chetan Sakariya) ने अपनी टीम दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत के बारे में कहा कि-

“ऋषभ भैया बहुत शांत हैं, और वह टीम का सारा दबाव, ज़िम्मेदारी हमेशा अपने ऊपर ले लेते हैं। ऋषभ भैया हमेशा टीम को दबाव की स्थिति से बाहर निकालने का काम अच्छे से करते हैं। जब भी दूसरे खिलाड़ी अच्छा करते हैं तो वह उन्हें क्रेडिट देना कभी नहीं भूलते है। और जब भी मुश्किल हालात आते हैं तो वो टीम को मुसीबत से निकालने के लिए हमेशा सबसे पहले आगे आ जाते हैं।”

Tags: ऋषभ पंत, चेतन सकरिया, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद,