ऋषभ पंत की जगह लेने वाला IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स को मिला मैच विनर खिलाड़ी, छक्के-चौको की बारिश में है माहिर

ऋषभ पंत

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल चोटिल हैं और वो मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट हैं. उनकी चोट इतनी गंभीर है की अभी उन्हें मैदान में दुरुस्त होकर वापसी करने में काफी वक्त लग जाएगा. अब ऐसे में सबसे बड़ा सावल ये खड़ा हो रहा है की आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान कौन होगा.

उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अभी तक किसी कप्तानी सौंपी जाएगी इसको लेकर तो कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आईपीएल 2023 में विकेटकीपर कौन होगा इसका खुलासा हो चुका है.

इस खिलाड़ी को मिला विकेटकीपिंग का मौका

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत फिलहाल चोटिल हैं और क्रिकेट के मैदान से दूर बने हुए हैं. उनकी गंभीर चोट के चलते वो आईपीएल 2023 में भी खेलते नहीं नजर आने वाले हैं. ऐसे में उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कमान इस साल कौन संभालेगा ये तो अभी साफ नहीं हुआ है. लेकिन दिल्ली की टीम में विकेटकीपिंग कौन करेगा ये साफ हो रहा है.

मुमकिन है की ऋषभ पंत की जगह आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की विकेटकीपिंग फिल सॉल्ट करते नजर आ सकते हैं. फिल सॉल्ट इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. वहीं साल 2022 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम इंग्लैंड का हिस्सा थे. फिल सॉल्ट को आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2 करोड़ रुपयों में खरीदा था.

प्रज्ञान ओझा ने भी कही बड़ी बात

फिल सॉल्ट को लेकर अपना मत देते हुए भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने बताया की उनके हिसाब से फिल सॉल्ट एक अच्छे खिलाड़ी हैं और वो आईपीएल 2023 में टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे. ऋषभ पंत की जगह रिप्लेसमेंट के लिए फिल सॉल्ट एक अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. उन्होंने कहा,

“सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आप उनकी सहयोगी फ्रेंचाइजी के बारे में बात करते हैं तो जिस स्थिति में वे हैं, उन्हें रखने और वितरित करने के लिए साल्ट जैसे किसी व्यक्ति की आवश्यकता होगी. और मुझे लगता है कि ये सभी थिंक टैंक उन्हें एक संसाधन के रूप में देख रहे होंगे.”