ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत हैं फिटनेस आइकन, खूबसूरती में देती हैं अभिनेत्रियों को मात, फोटोज हुए वायरल

क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की बहन साक्षी पंत (SAKSHI PANT) अपनी खूबसूरती और जिम आइकन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। आईपीएल में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के शुरुआती करियर के दौरान यह स्टेडियम में पहुंच कर उनका उत्साहवर्धन करती थी। तो अब जानते हैं कौन हैं साक्षी पंत और क्या करती है काम…..
एक मिलियन के आसपास है साक्षी पंत के फालोअर
साक्षी पंत तो वैसे तो ऋषभ पंत (RISHABH PANT)के क्रिकेट की दुनिया में आने के बाद ज्यादा चर्चित हुई लेकिन सोशल मीडिया पर जिम आइकन और फैशन इनफ्लुएंसर के रूप में प्रसिद्ध हैं। इनके लगभग एक मिलियन लोग जुड़े हैं। एक वेबसाइट के अनुसार साक्षी का जन्म 24 सितंबर 1995 में हुआ था। बचपन से ही साक्षी खुशमिजाज है। साक्षी पंत अपने भाई ऋषभ पंत से 2 साल बड़ी हैं।
साक्षी वर्तमान समय में यूनाइटेड किंगडम (UK) में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपनी पढ़ाई के लिए वहां गई हैं। साक्षी ने दून कॉलेज ऑफ देहरादून से अपनी पढ़ाई की है। वो मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। वो खुशमिजाज, ट्रैवल पसंद, पार्टी और जिंदगी को पसंद करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरों में उन्हे इन सभी का आनंद लेता देखा गया है।
साक्षी पंत ने 26 किलो वजन किया है कम
सााक्षी के पोस्ट के अनुसार अब तक वो 26 किलो अपना वजन कम कर चुकी हैं। एक फोटो के अनुसार 81 किलाे था जो मौजूदा समय में 55 किलो है। इससे वो जिम आइकन के रूप में सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हैं। सोशल मीडिया पर इनके फैंस की ओर से इनकी खूबसूरती व फैशन सैंस की अक्सर तारीफ की जाती है।
समुंद्र के किनारे घूमना टहलना व परिवार के साथ घूमने जाने भी उनको पसंद है। इस प्रकार की कई फोटो उन्होंने अपने सोशल साइट पर अपलोड की है। वह परिवार समेत अपने दोस्तों के साथ अपनी फोटो अक्सर शेयर करती है।
Tags: ऋषभ पंत, भारतीय क्रिकेट टीम, साक्षी पंत,