टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी से भी बड़े खिलाड़ी बनेंगे ऋषभ पंत, जानिए उसके 3 बड़े कारण

By Twinkle Chaturvedi On July 3rd, 2022
टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी से भी बड़े खिलाड़ी बनेंगे ऋषभ पंत, जानिए उसके 3 बड़े कारण

भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच अभी पिछले साल खेली गई टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा हैं। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के उत्तराधिकारी कहे जाने वाले ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने तूफान मचा कर रख दिया हैं। ऋषभ ने अपने करियर की पांचवी सेंचुरी जड़ सबको अपना मुरिद बना दिया हैं। ऋषभ अब धोनी से भी आगे निकलने की रेस में लग चुके हैं।

अब ऋषभ को देखकर ऐसा लगता है कि वह दिन दूर नहीं जब वो महेंद्र सिंह धोनी से भी बड़े खिलाड़ी बन जाएंगे। आज हम आपको 3 कारण बताने वाले हैं जिससे यह साबित होता हैं कि टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ धोनी से भी बड़े खिलाड़ी साबित होंगे।

1. धोनी से बेहतर विकेटकीपर साबित होंगे ऋषभ पंत

India vs South Africa: Rishabh Pant becomes fastest Indian keeper to reach 100 Test dismissals | Cricket News – India TV

ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने हाल ही में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी ऋषभ उसमें अपना अच्छा प्रदर्शन करने में असक्षम रहे थे। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ कोई गलती करते नजर नहीं आ रहे हैं। ऋषभ ने इसी साल साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेट के पीछे कैच पकड़ने की सबसे तेज सेंचुरी लगाई थी। ऋषभ ने इस मामले में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के भी पीछे छोड़ दिया हैं।

ऋषभ महज 24 साल की उम्र में विकटों के पीछे से 100 से भी ज्यादा कैच पकड़ चुके हैं। धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 256 कैच विकेटकीपिंग करते हुए पकड़े हैं। ऋषभ अभी महज 24 साल के ही हैं अगर वो इसी तरह टेस्ट क्रिकेट में अपने शानदार खेल को कायम रखे तो धोनी से भी ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर बन सकते हैं। यह पहला कारण हैं  ऋषभ टेस्ट क्रिकेट में धोनी से भी बेहतर विकेटकीपर साबित हो सकते हैं।

2. धोनी से भी बेहतर टेस्ट बल्लेबाज बनेंगे ऋषभ पंत

Rishabh Pant Shatters Another MS Dhoni Milestone, Breaks Host Of Records In 3rd Test

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत की 146 रनों की पारी ने फैंस को दीवाना बना दिया हैं। ऋषभ जब क्रिज पर आए थे तब भारत के 98 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे। ऋषभ ने भारत के लिए खेल को संभालते हुए एक महत्वपूर्ण पारी खेली। महेंद्र सिंह धोनी भी मुश्किल समय में कमाल के बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

ऋषभ ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पहली इनिंग में 146 रनों की पारी खेली जिसमें 19 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। ऋषभ ने इस शतकीय पारी से अपना पांचवां अंतराष्ट्रीय टेस्ट शतक भी पूरा कर लिया हैं। ऋषभ ने धोनी के सबसे तेज टेस्ट शतक का रिकॉर्ड भी अपने शतक से तोड़ दिया हैं। धोनी ने 93 गेंद पर टेस्ट शतक पूरा किया था, वहीं ऋषभ ने सिर्फ 89 गेंदों पर अपना टेस्ट शतक पूरा किया हैं।

ऋषभ का यह शतक किसी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे तेज शतक भी हैं। धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 6 शतक जड़े हैं। ऋषभ पंत ने हाल ही में पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया हैं। ऋषभ इस मामले में भी धोनी से आगे निकलने की काबिलियत रखते हैं। ऋषभ धोनी से भी बेहतर टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज बनकर दिखाएंगे।

3. धोनी से भी बड़ा फिनिशर बनेंगे ऋषभ पंत

Rank turner? no problem': Rishabh Pant scores fastest 50 by an Indian in Tests, netizens shower praise

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) जिस तरह से क्रिकेट के तीनों फार्मेट के बेस्ट फिनिशर थे उसकी तुलना करना नामुमकिन हैं। लेकिन युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत धोनी की तरह ही बेस्ट फिनिशर बनने की काबिलियत रखते हैं। ऋषभ जिस प्रकार धोनी से विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में आगे निकलने लगे हैं उसी तरह फिनिशर के रोल में भी ऋषभ धोनी से आगे निकल सकते हैं। धोनी हमेशा अपनी टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकालने के लिए जाने जाते हैं। ठीक ऐसा ही ऋषभ ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली इनिंग में किया हैं।

ऋषभ जब क्रिज पर आए तब भारत के 98 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे। ऋषभ ने टीम के इस परेशानी से उबारते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। ऋषभ अपना पूरा समय ले रहे हैं क्रिकेट के सबसे लंबे फार्मेट में अपना कमाल दिखाने के लिए, ऋषभ एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ने में लगे हुए हैं। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए किसी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड धोनी के ही नाम हैं। ऋषभ को देखकर हर किसी को अब लगने लगा हैं कि टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ धोनी का रिकॉर्ड तोड़ ही देंगे।

Tags: ऋषभ पंत, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,