ऋषभ पंत के डेब्यू मैच की प्लेइंग 11 का जानिए क्या हैं मौजूदा समय में हाल, कुछ ने लिया संन्यास तो कोई ऋषभ को दे रहा हैं टक्कर

By Twinkle Chaturvedi On July 19th, 2022
ऋषभ पंत के डेब्यू मैच की प्लेइंग 11 का जानिए क्या हैं मौजूदा हाल, कुछ ने लिया सन्यास तो कोई ऋषभ को दे रहा हैं टक्कर

भारत (INDIA) के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT)  हाल ही में इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) का हिस्सा थे। ऋषभ ने अपने इंग्लैंड दौरे की शुरूआत भी शतक से की थी और अंत भी शतक से ही किया। दोनों ही शतकों का अहम महत्व हैं, इन शतकों ने भारत को मैच में मजबूती देने का काम किया हैं। कल 17 जुलाई को वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऋषभ के शतक ने भारत को मैच और सीरीज दोनों जीतवा दी।

ऋषभ पर काफी समय से वाइट बॉल पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव बना हुआ था, लेकिन कल ऋषभ ने अपने शानदार प्रदर्शन से वाइट बॉल क्रिकेट में एक बार फिर धमाकेदार तरीके से वापसी कर ली हैं। ऋषभ ने साल 2017 में भारत के लिए डेब्यू किया था। आज हम आपको उस प्लेइंग 11 के मौजूदा हाल के बारे में बताने वाले हैं जो ऋषभ के डेब्यू के वक्त टीम में मौजूद थे। आइए आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

ऋषभ पंत के डेब्यू के वक्त ये थी भारत की ओपनिंग जोड़ी

ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने जब पहली बार भारत के लिए साल 2017 में मैच खेला था, तब भारत की ओपनिंग जोड़ी केएल राहुल (KL RAHUL) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) थे। ऋषभ के डेब्यू मैच में केएल राहुल ने 22 और विराट कोहली ने 2 रन बनाए थे। दोनों ही खिलाड़ी अब भी भारतीय टीम का अभिन्न हिस्सा हैं। विराट भारत की कप्तानी छोड़ चुके हैं। वहीं केएल राहुल और ऋषभ पंत भारत के अगले कप्तान बनने के लिए रेस में बने हुए हैं।

ऋषभ के डेब्यू के वक्त ऐसी थी मिडिल ऑर्डर

भारतीय टीम में उस वक्त मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) और ऋषभ पंत मौजूद थे। धोनी ने उस मैच में 36 गेंदों में 56 रनों की यादगार पारी खेली थी। ऋषभ ने अपने डेब्यू मैच में 3 गेंद पर 5 रन बनाए थे। धोनी की बात करें तो वह अभी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। वहीं ऋषभ भारत के तीनों फॉर्मेट में अपनी जगह स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। ऋषभ को भारत के परमानेंट विकेटकीपर और कप्तान के रूप में भी तराशा जा रहा हैं।

ऋषभ के डेब्यू के वक्त ऑलराऊंडर

ऋषभ पंत के डेब्यू के वक्त भारतीय टीम में तीन खिलाड़ी ऑलराऊंडर के रूप में मौजूद थे। जिनमें हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) , युवराज सिंह और सुरेश रैना (SURESH RAINA) शामिल हैं। युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) और सुरेश रैना दोनों ही भारत के लिए शानदार खिलाड़ी रहे हैं, दोनों ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

हार्दिक पंड्या जो हाल ही में चोट से उबरने के बाद भारतीय टीम में वापसी की, इस वापसी से हार्दिक पंड्या एक के बाद एक मैच विनिंग प्रदर्शन करते जा रहे हैं। कल 17 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से जीत में हार्दिक पंड्या ने ही ऋषभ पंत का साथ निभाते हुए भारत को जीत दिलाई थी।

ऋषभ के डेब्यू के वक्त गेंदबाज

ऋषभ पंत ने भारत के लिए डेब्यू किया था। तब भारत में तेज गेंदबाज के रूप में आशीष नेहरा (AASHISH NEHRA) , जसप्रीत बुमराह और स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल और अमित मिश्रा (AMIT MISHRA) टीम का हिस्सा था। आशीष नेहरा इस वक्त अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर कोच और कमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं।

जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) भारत के साथ-साथ विश्व के नंबर 1 गेंदबाज के रूप में स्थापित हो रहे हैं। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) अभी भी भारतीय टीम में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेर रहे हैं, वहीं अमित मिश्रा अभी भारतीय टीम में खेलते हुए दिखाई नहीं देते हैं।

Tags: ऋषभ पंत, केएल राहुल, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या,
Exit mobile version