BAN vs IND: BCCI ने बताया क्यों पहले ODI में नहीं मिला ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को मौका, मैनेजमेंट से मिला संदेश

By Tanu Chaturvedi On December 4th, 2022
ऋषभ पंत

भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के साथ पहला वनडे मैच रविवार 04 दिसंबर से शुरू हो गया है, पहला वनडे मुकाबला शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Sher-E-Bangla National Cricket) में सुबह 11;30 बजे से खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा और लिटन दास आमने सामने है।

ऋषभ पंत हुए वनडे सीरीज से बाहर

टीम बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस बीच टॉस के बाद BCCI ने एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। टीम इंडिया रोहित शर्मा से जब टीम न्यूज मांगी गई तो फैंस यह जानकर हैरान हुए कि केएल राहुल विकेटकीपिंग करने वाले हैं।

बीसीसीआई ने बताया कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न सिर्फ पहले वनडे से बल्कि पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। वह अब टेस्ट सीरीज के दौरान टीम से फिर से जुड़ेंगे। इसका कारण है ऋषभ पंत का फॉर्म।

सोनी स्पोर्ट्स पर दिखाया लाइव प्रसारण

वनडे सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क  पर दिखाया जा रहा है। सोनी स्पोर्ट्स 3, 4 और 5 में मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप पर होगी।

ये हैं खिलाड़ियों का प्लेइंग इलेवन

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, मोहम्मद सिराज हैं। वहीं बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन में लिटन दास (कप्तान), नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्किन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन शामिल हैं।

Tags: ऋषभ पंत, केएल राहुल, बांग्लादेश सीरीज, रोहित शर्मा,
Exit mobile version