NZ vs IND: ‘भगाओ इसे अब टीम से बन गया है बोझ’ ऋषभ पंत फिर हुए फेल तो फैंस ने बीसीसीआई को कर दिया ट्रोल

By Aditya tiwari On November 25th, 2022
Rishabh pant ( ऋषभ पंत)

टी20 सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेलती हुई नजर आई. जहाँ पर कप्तान शिखर धवन ने ऋषभ पंत को मौका दिया जो टीम के उपकप्तान भी हैं. आज एक बार फिर से पंत बल्लेबाजी के दौरान फेल हो गए जिसके कारण सोशल मीडिया पर फैंस ने इस बल्लेबाज को जमकर ट्रोल किया है.

ऋषभ पंत को फैंस ने जमकर किया ट्रोल

टॉस हारने के बाद जब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा है. जिसके बाद नंबर 4 पर आज सूर्यकुमार यादव की जगह ऋषभ पंत को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया. जहाँ पर वो एक और मौको को गंवाते हुए मात्र 15 रनो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए.

जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस को ट्रोल करने वाले फैंस की जैसे बाढ़ ही आ गई. इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम से बाहर करने की मांग अब फिर से उठने लगी है. भारतीय टीम ने अंत में श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर की शानदार पारियो के बदौलत 50 ओवर में 306 रन बनाए.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/1983skid/status/1595994567836590080?s=20&t=yjl8Mbjl7YfZge908LnFMg

https://twitter.com/Sahdeo50/status/1595998163520741378?s=20&t=kgVgGPN8vYLUEjtBd6kymQ

https://twitter.com/arvi489/status/1594518763088400384?s=20&t=KIjWrC2b9nGAb9mPmCRYXA

Tags: ऋषभ पंत, भारत बनाम न्यूजीलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version