टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत का रुड़की जाते समय सड़क हादसा हो गया है। यह हादसा रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में हुआ, इस हादसे में ऋषभ पंत को गंभीर चोट आई है। ऋषभ पंत को तुरंत दिल्ली रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
फोटो में दिख रहे गंभीर चोट के निशान
भारतीय स्टार क्रिकेटर की कुछ फोटो भी सामने आई, जिसमें गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं। खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक ऋषभ को गंभीर चोट आई हैं। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से दिल्ली रेफर किया जा रहा है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।
ऐसे हुआ हादसा
ऋषभ पंत रुड़की जा थे, तभी उनकी कार डिवाइडर से टकराई और कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग में काबू पाया गया। हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। रुड़की में ऋषभ पंत का घर है। ऋषभ अपने घर जा रहे थे। ग्रमीणों ने बताया कि समय उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और फिर पलट गई। इसके बाद कार में आग लग गई। तब तक ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आनन-फानन क्रिकेटर ऋषभ को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। आपको बता दें कि मर्सिडीज कार का नंबर डीएल 10 सीएन 1717 है। दरअसल, एक्सीडेंट के बाद कुछ रुपए भी मौके पर पड़े हुए थे। खबर है कि दुर्घटना स्थल से ग्रामीणों ने कार से कुछ रुपए भी उठा लिए।
