IPL 2022, RCB vs LSG: केएल राहुल और युजवेंद्र चहल ने ऑरेंज कैप और पर्पल कैप में किया खेल, भारतीय खिलाड़ियो का है दबदबा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 31वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीमें आमने-सामने नजर आई. जहाँ पर केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. आरसीबी (RCB) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) नहीं कर पायी और 18 रनों से मैच हार गई. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस अब और मजेदार हो गई है.
केएल राहुल ऑरेंज कैप की रेस में पहुंचे बहुत आगे निकले
ipl-2022-kl-rahul SUNIL SHETTY
ऑरेंज कैप की रेस में अभी भी पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के जोस बटलर (JOS BUTTLER) का नाम बरकरार है. जिन्होंने अब तक 6 मैचों में 375 रन बनाए हैं. 5वें नंबर पर अभी भी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) नजर आ रहे हैं. इन्होंने 5 मैचों में अब तक 228 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में अब तीसरे नंबर पर आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस नजर आ रहे हैं.
जिन्होंने अब 7 मैच में 250 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपरजांयट के कप्तान केएल नजर आ रहे हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान दे रहे हैं. अब तक उन्होंने 7 मैच में 265 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप (ORANGE CAP) की रेस में चौथे नंबर पर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 236 रन बनाए हैं.
टी नटराजन से पर्पल कैप की रेस में बहुत आगे निकले युजवेंद्र चहल
पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में नंबर एक पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) 17 विकेट लेकर काबिज हैं. नंबर 2 पर अब सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के तेज गेंदबाज टी नटराजन नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 12 विकेट लिए हैं.
पर्पल कैप की रेस में अब तीसरे स्थान पर अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) 11 विकेटों के साथ पहुँच गए हैं. इस रेस में नंबर 5 पर 11 विकेटो के साथ अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा हैं. 11 विकेटो के साथ अब लखनऊ सुपरजांयट के आवेश खान पर्पल कैप की रेस में नंबर 4 पर नजर आ रहे हैं.
Tags: ऑरेंज कैप, केएल राहुल, पर्पल कैप, युजवेंद्र चहल,