IPL 2022, RCB vs CSK, STAT: इस मैच में बने 11 बड़े रिकॉर्ड, शिवम दूबे और रोबिन उथप्पा ने लगा दिया रिकॉर्ड्स का बाजार

By Aditya tiwari On April 13th, 2022
शिवम दूबे और रोबिन उथप्पा ने लगा दिया रिकॉर्ड्स का बाजार

डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 22वां मुकाबला खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) आमने- सामने थी. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 216 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) नहीं कर सकी और 23 रनों से मैच हार गयी. इस मैच में 11 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) और रोबिन उथप्पा ने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं.

इस मैच में बने 11 बड़े रिकॉर्ड, शिवम दूबे और रोबिन उथप्पा ने रिकॉर्ड्स की लगा दी लाइन

1. शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने आज अपने आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया है.

2. दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने आज पहला छक्का लगाते हुए टी20 क्रिकेट में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए हैं.

3. आज चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी 10 ओवर में 156 रन बनाए हैं.

4. शिवम दूबे और रोबिन उथप्पा के बीच आज आज 165 रनों की अहम और बड़ी साझेदारी हुई हैं.

5. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. अब सिर्फ मुंबई इंडियंस की वो टीम रह गई हैं, जिसे जीत नही मिली है.

6. रोबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) ने आज अपने आईपीएल करियर का 26वां अर्धशतक लगाया है.

7. शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने अपने टी20 करियर की सबसे बड़ी पारी खेली है.

8. रोबिन उथप्पा ने आज अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है.

rcb-vs-csk FAF DU PLESSIS TROLLS

9. महेश तीक्षना ने आज अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट लिया. जिसके साथ ही उन्होंने मैच में 4 विकेट झटके.

10. रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने बतौर कप्तान अपना पहला मुकाबला जीत लिया है.

11. चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमों ने 29 मैच आपस में खेले हैं. जिसमें 19 मैच चेन्नई ने तो वहीं 9 मैच आरसीबी (RCB) ने जीती है. जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है.

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, रवींद्र जडेजा, रोबिन उथप्पा, शिवम दूबे,
Exit mobile version