रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अगले साल इन 4 खिलाड़ियों को कर देना चाहिए रिलीज, वर्ना खिताब जीतने का सपना नहीं होगा पूरा

आईपीएल 2022 का 15वां सीजन भारत में सफलतापूर्वक खत्म हो चुका हैं। गुजरात टाइटंस (GT) के रूप में लीग को एक नई विजेता मिली हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) लगातार 3 साल से प्लेऑफ में पहुंच रही थी लेकिन एलिमिनेटर मुकाबला हार जाती थी। इस बार एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ को हरा कर टीम ने क्वालिफायर-2 में एंट्री मारी थी। लेकिन दुर्भाग्यवश टीम को हार का सामना करना पड़ा।
अगले आईपीएल सीजन से पहले आरसीबी को अपने टीम से इन 4 खिलाड़ियों को रिलिज कर देना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इन 4 खिलाड़ियों को कर देना चाहिए रिलीज़
1) शेरफेन रदरफोर्ड
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1 करोड़ के बेस प्राइज पर शेरफेन रदरफोर्ड को खरीदा था। रदरफोर्ड की गिनती वेस्टइंडीज टीम के विस्फोटक बल्लेबाजों में होती हैं। आरसीबी से पहले आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे। मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होने 14 मैचों में सिर्फ 73 रन बनाए थे और इस सीजन आरसीबी के लिए खेलते हुए 3 मैचों में 16.5 की औसत से सिर्फ 28 रन बनाए हैं। आईपीएल में ऐसे प्रदर्शन से आरसीबी को अगले साल रदरफोर्ड को रिलीज कर देना चाहिए।
2) डेविड विली
RCB ने इस खिलाड़ी को सीजन में लगातार किया नजरअंदाज, इंग्लैंड में जाकर बल्ले से मचा रहा है कोहराम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने डेविड विली को उनकी 2 करोड़ की बेस प्राइज पर खरीदा था। डेविड को शुरूआती मैचों में खेलने का मौका मिला। लेकिन वो अपने बल्ले से सिर्फ 30 रन ही बना सके और गेंदबाजी से सिर्फ 1 विकेट ही चटका पाए। इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को डेविड विली को रिलीज कर देना चाहिए।
3) मोहम्मद सिराज़
मोहम्म्द सिराज़ बहुत अच्छे गेंदबाज है इसमें कोई शक नहीं हैं। अपने सटीक यॉर्कर से बल्लेबाज को हक्का-बक्का कर देते हैं। लेकिन आईपीएल 2022 का यह सीजन सिराज के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा हैं। पिछला सीजन का पहला हॉफ सिराज का कमाल का रहा था। भारत में हुए मुकाबले मे उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। फिर जब दूसरा हॉफ दुबई में शुरू हुआ वहां उनको विकेट चटकाने में बहुत मेहनत करनी पड़ रही थी। लेकिन डेथ ओवरों में सिराज कमाल का बॉलिंग कर रहे थे।
आईपीएल 2021 में सिराज ने 15 मैच में 11 विकेट लिए थे। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने सिराज़ को 7 करोड़ की कीमत पर रिटेन किया था। लेकिन इस सीजन सिराज ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की हैं। कई बार टीम को उनकी गेंदबाजी के चलते हार झेलनी पड़ी हैं। इस सीजन 15 मैच में 10.8 की इकॉनमी और 57.11 की औसत के साथ सिराज सिर्फ 9 विकेट ही चटका पाए हैं। आरसीबी चाहे तो सिराज के रिलीज करके वापस से कम कीमत में खरीद सकती हैं।
4) अनुज रावत
अनुज रावत को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ की बड़ी रकम पर आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में खरीदा था। आरसीबी के लिए सीजन के शुरूआती 8 मैचों में उन्होने ओपनिंग की हैं। लेकिन जब वो मैचों में जल्दी आऊट होने लगे तो फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ओपन करने लगे। 8 मैचों में अनुज सिर्फ 128 रन ही बना पाए हैं जिसमें सिर्फ एक और शतक शामिल हैं। यदि अगले सीजन भी आरसीबी फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली के साथ ही ओपन करने का सोच रही हैं तो अनुज रावत को रिलीज कर देना चाहिए।
Tags: अनुज रावत, आईपीएल 2022, डेविड विली, फाफ डु प्लेसिस, मोहम्मद सिराज, रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर, शेरफेन रदरफोर्ड,