IPL 2022: 3 खिलाड़ी जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए साबित हो सकते हैं भविष्य के सुपरस्टार

By Shadab Ahmad On May 29th, 2022
IPL 2022: 3 खिलाड़ी जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए साबित हो सकते हैं भविष्य के सुपरस्टार

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने क्वलीफायर राउंड में पहुंच गई है। टीम ने इस सीजन में जोरदार प्रदर्शन किया है। टीम में कई स्टार खिलाड़ियों के बाद इस बार युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह भविष्य में टीम के सुपरस्टार हो सकते हैं। हम आपको इस लेख 3 ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं जो भविष्य में टीम की रीढ़ बन सकते हैं। आइए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी….

रजत पाटीदार

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) को लवनीथ सिसोसिदा के स्थान पर लिया था। यह आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अनसोल्ड रहे थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर (RCB) ने उनको अब तक 7 मैचों में मौका दिया है। इसमें वो एक शतक व एक अर्द्धशतक के साथ 275 रन बना चुके हैं।

एलिमिनेटर मुकाबले में रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) ने शानदार पारी खेली है, जिसके चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  (RCB)की टीम को जीत मिल सकी है। इस मैच के बाद अब वो टीम के नए सुपर स्टार हैं। आने वाले समय में यह टीम की रीढ़ साबित हो सकते हैं। इनके शानदार खेल की फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने खूब तारीफ की है।

शहबाज अहमद

आईपीएल 2022  (IPL 2022 )में युवा खिलाड़ी शहबाज अहमद (SHAHBAZ AHMAD) का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। संकट के समय ये टीम के साथ खड़े हुए हैं। अब तक इस सीजन  में शहबाज अहमद में 15 मैचों में 207 रन बनाए हैं। साथ ही गेंदबाजी में भी अपने कौशल को दिखाया है। इस युवा खिलाड़ी को अब तक इस सीरीज में 4 विकेट मिले हैं। माना जा रहा है कि भी टीम के नए सुपर स्टार हैं। यह भविष्य में टीम की रीढ़ बन सकते हैं। इस वर्ष रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने उनको 2.4 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

महिपाल लोमरोर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने युवा खिलाड़ी महिपाल लोमरोर को 95 लाख रुपए में खरीदा था। पिछले सीजन में महिपाल लोमरोर (MAHIPAL LOMROR) ने 17 गेंदों पर 43 रन की शानदार पारी खेली थी। इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनको 6 मैचों में मौका दिया है।

इन मैचों में लोमरोर ने 78 रन बनाए हैं। इस सीजन में भी उन्होंने 42 रन की शानदार पारी खेली है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस युवा खिलाड़ी के पास काफी खेल है। यह भविष्य में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का बड़ा खिलाड़ी बन सकता है।

Tags: रजत पाटीदार, रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर, शहबाज अहमद,