CSK को छोड़ देंगे रवींद्र जडेजा, गुजरात टाइटंस ने लिखा–“ढोकड़ा फाफड़ा खाकरा, हार्दिक-जड्डू आपड़ा”
CSK को छोड़ देंगे रवींद्र जडेजा, गुजरात टाइटंस ने लिखा–“ढोकड़ा फाफड़ा खाकरा, हार्दिक-जड्डू आपड़ा”

भारतीय टीम इस समय एशिया कप में अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है। एशिया कप में भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि आईपीएल की टीम गुजरात टाइटंस ने हाल ही में पोस्ट किया है। जिसमें उसने संकेत दिया है कि रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अब सीएसके को छोड़ देंगे।

चेन्नई को छोड़ सकते हैं रवींद्र जडेजा

आपको बता दें कि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इंडियन प्रीमियर लीग में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते है। लेकिन आपको बता दें कि कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें गुजरात ने लिखा है कि ढोकडा फाफड़ा खाकरा, हार्दिक जड्डू आपडा। गुजरात टाइटंस ने इन शब्दों में यह बताया है कि जडेजा अब चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़ सकते हैं।

हार्दिक और जडेजा बने मैच के हीरो

 

आपको बता दें कि भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा और स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या की वजह से टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है।

रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या की महत्वपूर्ण साझेदारी के दम पर आज टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच की विनर बन गई है । हार्दिक पांड्या को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया है। इसके साथ जडेजा ने भी बहुत ही महत्वपूर्ण और शानदार प्रदर्शन किया है।
Read More-IND vs HK: “अच्छे खिलाड़ी होते हुए भी उनको बिठाना हैं”- भारत की प्लेइंग 11 देख चकरा गया फैंस का दिमाग, बीसीसीआई को दे डाली यह नसीहत