मैदान पर सुंदर तो चुनाव में पिता बने रविंद्र जडेजा के लिए दुश्मन, जडेजा की पत्नी को वोट नही देने की अपील का वीडियो वायरल

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी गुजरात चुनाव में भाजपा की ओर से खड़े हुए हैं। रविंद्र जडेजा की पत्नी इस बार चुनाव मैदान में हैं। अपनी पत्नी के जीत के लिए रविंद्र जडेजा भी प्रचार कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से रविन्द्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा अपने ही बहू के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अनिरुद्ध सिंह जडेजा कांग्रेस को गुजरात चुनाव में सपोर्ट कर रहे है। चुनाव प्रचार करते हुए अनिरुद्ध सिंह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में क्या बोले रविंद्र जडेजा के पिता
चुनाव प्रचार के दौरान उनके पिता ने कहा कि ‘मैं अनिरुद्ध सिंह जडेजा कांग्रेस उम्मीदवार बिपेंद्र सिंह जडेजा को वोट देने की अपील कर रहा हूं। वह मेरे छोटे भाई की तरह हैं। मैं विशेष रूप से राजपूत मतदाताओं से भूपेंद्र सिंह को वोट देने की अपील करता हूं’। वहीं, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा जामनगर शहर में अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार में कर रहे हैं। साथ ही साथ जडेजा जामनगर और देवभूमि द्वारका जिले में भी बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि क्रिकेट से संन्यास के बाद जडेजा एक राजनीति में जरूर हाथ आजमाएंगे।
जामनगर से कॉग्रेस की ओर से भरा पर्चा
जामनगर सीट पर रविंद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा चुनाव लड़ना चाहती थीं और वह कांग्रेस पैनल की सूची में थीं, लेकिन जब बीजेपी ने रिवाबा जडेजा के नाम की घोषणा की, कांग्रेस ने नयनाबा को हटा दिया था। पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा रविन्द्र के पिता हैं, वह आर्मी में नौकरी करते थे। उन्हें आर्मी की नौकरी छोड़नी पड़ी। इसके बाद वे एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करने लगे। वहीं, जडेजा की मां लता जडेजा बतौर नर्स काम करती थीं। रविंद्र जडेजा इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे हैं। जडेजा टीम इंडिया के शानदार क्रिकेटर रहे हैं।
Tags: कांग्रेसी नेता, टीम इंडिया, रविन्द्र जडेजा,