रवींद्र जडेजा की जगह इस मैच विनर खिलाड़ी को मिल सकता है बांग्लादेश दौरे पर मौका, अकेले दमपर बना देगा विजेता

By Tanu Chaturvedi On November 23rd, 2022
रवींद्र जडेजा (WTC Final 2023)

बांग्लादेश दौरे पर टीम के साथ दिसंबर में 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है। इससे पहले एक चौकाने वाली बात ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को चोट लग गई है और वो बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर निकल गए है।

रवींद्र जडेजा की जगह सूर्यकुमार को मिलेगा मौका

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के बाहर होने से अब टीम में सूर्यकुमार यादव को जगह मिल सकती है। इन दिनों सूर्यकुमार अपने शानदार खेल और शतक के कारण फॉर्म में हैं। ऐसे में रवींद्र जडेजा की जगह अब सूर्यकुमार यादव को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

सूर्या ने खेली तूफानी पारी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया है कि ‘रवींद्र जडेजा कई मौकों पर चेकअप और रिहैब के लिए NCA गए। पर अभी तक यह संभावना नहीं है कि वह बांग्लादेश दौरे पर होने वाली सीरीज के लिए फिट होंगे’। हालांकि सूर्यकुमार यादव को शामिल किए जाने का कोई ऑफिशियल नोटिस नहीं आया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि सूर्या को मौका मिल सकता है।

वाकई अगर ऐसा होता है तो टी20 और वनडे के बाद भारत के लिए टेस्ट डेब्यू भी कर लेंगे। हालांकि अभी उनके नाम का एलान बोर्ड द्वारा नहीं किया गया है। सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 111 रनों की तूफानी पारी खेलकर बता दिया कि वह नए मिस्टर 360 हैं।

भारत की वनडे टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल , वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, दीपक चाहर, यश दयाल।

बांग्लादेश दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव।

Tags: टीम इंडिया, रविंद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव,
Exit mobile version