IND vs WI: रविंद्र जडेजा पहले 2 वनडे मैचों से हुए बाहर, तो श्रेयस अय्यर की मिली उप-कप्तानी की जिम्मेदारी, उठाया उसका फायदा

By Twinkle Chaturvedi On July 22nd, 2022
IND vs WI: रविंद्र जडेजा पहले 2 वनडे मैचों से हुए बाहर, तो श्रेयस अय्यर की मिली उप-कप्तानी की जिम्मेदारी, उठाया उसका फायदा

रविंद्र जडेजाः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू कर रही हैं, जिसमें टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई को कवीन पार्क ओवल स्टेडियम (QUEEN’S PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा हैं।  भारतीय टीम आज पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही हैं।

रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) जो इस सीरीज में उपकप्तान के रूप में चुने गए थे। लेकिन चोटिल होने के कारण वह पहले और दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की किसम्त खुलती हुई नजर आ रही हैं।

रविंद्र जडेजा की जगह श्रेयस अय्यर चुने गए उप-कप्तान

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की जगह पर शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) को कप्तान और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी। रविंद्र जडेजा आज का पहला मैच शुरू होने से पहले चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। जडेजा की जगह पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की टीम की उप-कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई हैं।

साथ ही अक्षर पटेल (AXAR PATEL) को टीम में जडेजा की जगह पर जगह मिली हैं। जडेजा के जगह श्रेयस को कप्तानी मिलना शायद श्रेयस की किस्मत खुलने की तरह नजर आ रही हैं। श्रेयस पिछले काफी समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। कई बार खिलाड़ियों के ऊपर जिम्मेदारी उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का कारण भी बन जाती हैं। ऐसे में श्रेयस के ऊपर काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

जडेजा पहले 2 मैच से हो गए हैं बाहर, तीसरे वनडे खेलने पर बना हुआ हैं संशय

रविंद्र जडेजा आज 22 जुलाई को पहले वनडे मैच में खेलने से पहले चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने पुष्टि की हैं कि रविंद्र जडेजा पहले व दूसरे मैच में खेलते नजर नहीं आएंगे। वहीं तीसरे वनडे मैच में खेलना उनकी फिटनेस पर ही निर्भर करेगा। बीसीसीआई (BCCI)  ने अपने आधिकारिक बयान में कहा हैं-

“टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लग गई हैं और वे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नजर बनाए हुए हैं और तीसरे वनडे में उनके भाग लेने पर फैसला उसी के अनुसार लिया जाएगा। “

Tags: बीसीसीाई, भारतीय क्रिकेट टीम, रविंद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर,