शाही महल से कम नहीं है रविंद्र जडेजा का घर, इनसाइड फोटो देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

RAVINDRA JADEJA

इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा(Ravindra Jadeja) अपने बेहतरीन बल्लेबाजी से ज्यादा अपनी रॉयलिटी के लिए चर्चा में रहते हैं. RAVINDRA JADEJA इंडियन क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो आखिरी वक्त में बाजी पलटने का हुनर रखते हैं. जडेजा के फैंस उन्हें मैदान में देखने के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में चलिए आज हम मैदान से दूर उनके आलीशान घर की बात करते हैं. जहां वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ रहते हैं.

RAVINDRA JADEJA का 4 मंजिला शाही महज

क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा गुजरात (Gujarat) के जामनगर के रहने वाले हैं. जहां उनकी बल्लेबाजी के साथ उनकी रॉयलिटी की भी खूब चर्चे होते हैं. जडेजा का 4 मंजिला घर को घर नहीं शाही महल कह सकते हैं. उनके इस महल में बड़े- बड़े दरवाजे और झूमर के साथ कई सारे पुराने फर्नीचर भी  हैं. जो लग्जीरियस लाइफ(luxurious life) का एहसास कराते हैं.

उन्होंने अपने घर को बड़े सादगी के साथ रॉयल लुक दिया है उनके घर में ज्यादतर वुडेन की चीजों का इस्तेमाल किया गया है.इतना ही नहीं RAVINDRA JADEJA अपने घर को और भी शानदार बनाने के लिए कई सारे महंगे शोपीस का इस्तेमाल किया है. जो उनकी घर की ख़ूबसूरती को निखर देता है.

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने घर की फोटोज शेयर करते हैं. जिससे यह अंदाज लगाया जा सकता है कि उनके घर का हर कोना रॉयलिटी का एहसास दिलाता है.

जडेजा ने लिविंग एरिया को बनाया है सबसे खास

जडेजा ने अपने लिविंग एरिया को बड़ी ही सादगी के साथ महंगे- महंगे फर्नीचर से उसकी ख़ूबसूरती बढ़ा दी है. वहीं उनके लिविंग एरिया में एक बेहद आरामदायक सोफे भी रखा गया गया है. जहां उन्हें अक्सर आराम करते देखा जाता है.

RAVINDRA JADEJA के पास इस शाही महल के अलावा एक फॉर्म हाउस भी है. जिसे ‘मि. जड्डू फार्म हाउस’ के नाम से जाना जाता है. यहां वह अपनी फैमिली से ज्यादा घोड़ों के साथ वक्त बिताने जाते हैं. उन्हें घुड़सवारी का बेहद शौक है. इसके अलावा वह तलवार बाजी भी शौक रखते हैं. यही वजह हैं कई बार क्रिकेट मैदान में वह अपने बल्ले को तलवार की तरह घुमाते दिखाई देते हैं.

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *