रविंद्र जडेजा 10 साल बाद कहने वाले हैं सीएसके को अलविदा, 2023 का आईपीएल जडेजा किसी और टीम के करेंगे नाम

By Twinkle Chaturvedi On August 17th, 2022
रविंद्र जडेजा 10 साल बाद कहने वाले हैं सीएसके को अलविदा, 2023 का आईपीएल जडेजा किसी और टीम के करेंगे नाम

रविंद्र जडेजाः आईपीएल 2022 (IPL 2022) का सीजन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। इस बार टीम प्लेऑफ तक का सफर भी तय नहीं कर पाई थी। रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) आईपीएल के शुरूआत में कप्तानी करते हुए नजर आए थे, पर जडेजा की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही थी। जिसके बाद जडेजा ने दबाव के चलते फिर से कप्तानी धोनी को सौंप दी थी।

आईपीएल खत्म होने के बाद से ही ऐसी खबरें आ रही थी कि जडेजा और सीएसके फ्रेंचाइजी के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। अब खबर आ रही हैं कि अगले कुछ महीनों में दोनों के अलग हो सकते हैं।

चेन्नई से रविंद्र जडेजा ने तोड़ दिए हैं संबंध

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने आईपीएल 2022 के शुरूआत में कप्तानी रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को सौंप दी थी। लेकिन फिर टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक चल रहा था। जडेजा ने दबाव के चलते कप्तानी वापस से धोनी को सौंप दी थी।

उसके बाद से जडेजा मैच भी कम खेलते हुए नजर आए और फिर जडेजा टूर्नामेंट से चोट के चलते बाहर हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविंद्र जडेजा ने सीएसके मैनेजमेंट से किसी तरह का कोई संपर्क नहीं रखा हैं। विदेशी दौरे के बाद जडेजा एनसीए रिहैब के लिए गए थे लेकिन वहां भी जडेजा ने सीएसके के साथ कोई संपर्क नहीं रखा हैं।

जडेजा और सीएसके एक-दूसरे को कर चुके हैं अनफॉलो

रविंद्र जडेजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाऊंट से सीएसके को लेकर रही सारे पोस्ट को हटा दिया हैं। जिसके बाद से साफ हो गया हैं कि मैनेजमेंट और जड्डू के बीच चीजें बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। सीएसके और जडेजा ने सोशल मीडिया में एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर चुके हैं। अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जडेजा आईपीएल 2023 में चेन्नई की जगह किसी और टीम के लिए खेलते दिखाई देंगे।

ऐसा रहा हैं जडेजा का आईपीएल 2022

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2021 की शानदार विजेता बनी थी, जिसमें रविंद्र जडेजा के ऑलराऊंड प्रदर्शन ने बड़ी भूमिका निभाई थी। आईपीएल 2022 की शुरूआत में सीएसके की कप्तानी संभालने वाले जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। शानदार फील्डर के रूप में मशहूर जडेजा इस सीजन खराब फील्डिंग भी करते हुए नजर आए हैं।

आईपीएल 2022 में जडेजा ने 10 मैच खेले जिसमें 20 की खराब औसत से उन्होंने 116 रन और 5 विकेट लिए हैं। रविंद्र जडेजा साल 2012 से चेन्नई के साथ जुड़े हुए थे। लेकिन अब 10 साल का अटूट बंधन दोनों के बीच टूटने की कगार पर नजर आ रहा हैं।

Tags: आईपीएल, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा,
Exit mobile version