रविंद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नहीं है सबकुछ ठीक, फैंस ने सोशल मीडिया पर लिए जमकर मजे
रविंद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नहीं है सबकुछ ठीक, फैंस ने सोशल मीडिया पर लिए जमकर मजे

रविंद्र जडेजाः आईपीएल 2022 (IPL 2022) का सीजन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। इस बार टीम प्लेऑफ तक का सफर भी तय नहीं कर पाई थी। सीएसके के कप्ताम महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने आईपीएल के शुरूआत में कप्तानी रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को सौंप दी थी। जडेजा की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही थी। जिसके बाद जडेजा ने दबाव के चलते फिर से कप्तानी धोनी को सौंप दी थी।

आईपीएल खत्म होने के बाद से ही ऐसी खबरें आ रही थी कि जडेजा औक सीएसके फ्रेंचाइजी के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। जडेजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाऊंट से सीएसके को लेकर रही सारे पोस्ट को हटा दिया हैं। जिसके बाद से साफ हो गया हैं कि मैनेजमेंट और जड्डू के बीच चीजें बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।

रविंद्र जडेजा और सीएसके के बीच छिड़ी जंग

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2022 के सीजन में में से मुकाबले ही जीते हैं। धोनी (MS DHONI) ने आईपीएल की शुरूआत से पहले कप्तानी छोड़ने का मन बना लिया था। सीएसके मैनेजमेंट ने रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के ऊपर भरोसा जताकर उन्हें कप्तानी सौंपी थी। लेकिन रविंद्र जडेजा कप्तानी के साथ अपने खुद के खेल को संभाल पाने में साबित नहीं हो पा रहे था। फिर सीएसके ने टूर्नामेंट के बीच में ही रविंद्र जडेजा को कप्तानी से हटा दिया था।

फिर धोनी ने वापस से सीएसके की कप्तानी का जिम्मा अपने कंधे पर लिया था। रविंद्र जडेजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाऊंट से सीएसके को लेकर की गई सारे पोस्ट को डिलिट कर दिया हैं। जिसके बाद से यह बात साफ हो गई हैं कि मैनेजमेंट और रविंद्र जडेजा के बीच चीजें बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। लेकिन सीएसके मैनेजमेंट द्वारा जारी एक आधिकारिक जवाब के अनुसार उन्होने कहा हैं कि जडेजा और मैनेजमैंट के बीच सब कुछ ठीक है। सोशल मीडिया में फैंस ने इस बात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी हैं।

यहां देखें टि्वट