रविंद्र जडेजा हैं भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्पिन ऑलराऊंडर, नामुमकिन हैं टीम में इनको रिप्लेस करना

By Twinkle Chaturvedi On July 3rd, 2022
रवींद्र जडेजा

भारत (INDIA) इस वक्त इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेली गई टेस्ट सीरीज का आखिरी और पांचवा टेस्ट मैच खेल रही हैं। इस मैच की पहली इनिंग में भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHBAH PANT) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। सर रविंद्र जडेजा ने तो अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक ठोक पूरी महफिल को अपना दीवाना बना दिया हैं। जडेजा टीम में एक आलराऊंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं। जडेजा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बेस्ट आलराऊंडर के रूप में शुमार हैं।

जडेजा के लगातार ऐसे कारनामे विरोधी टीम के लिए खतरे की घंटी हैं। जडेजा हाल ही में आईसीसी (ICC) द्वारा जारी लिस्ट में सबसे बेस्ट आलराऊंडर के रूप में भी नंबर 1 पर कायम हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि जडेजा क्यों सबसे बेस्ट स्पिन आलराऊंडर हैं और क्यों कोई उनको रिप्लेस नहीं कर सकता हैं –

1. बल्लेबाजी में जो ऊपर के बल्लेबाज नहीं करते वह काम करके दिखाते हैं रविंद्र जडेजा

India vs Sri Lanka, 1st Test: I suggested the team management declare, says Ravindra Jadeja after 175 not out - Sports News

इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में भारत (INDIA) की पहली पारी की शुरूआत काफी ज्यादा खराब रही थी। महज 98 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने भारत को काफी ज्यादा निराश किया हैं। फिर टीम में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने भारत को खेल में बनाते हुए रनों की बारिश कर दी। रविंद्र जडेजा ने वो काम करके दिखाया जो काम ऊपरी क्रम के बल्लेबाज भी नहीं कर सकें।

जडेजा ने पहली पारी में 104 रनों की पारी खेल अपना तीसरा शतक भी पूरा किया हैं। ऐसा पहली बार नहीं हैं जब सर जडेजा ने टीम को मुश्किल से बाहर निकाला हैं। इससे पहले भी जडेजा इस तरह का कारनामा कर चुके हैं। जडेजा टीम में एक बॉलिंग आलराऊंडर के रूप में उपस्थित तो हैं। लेकिन अब वो भारत के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक बन चुके हैं।

3.  शतकों के साथ विकटें चटकाने में माहिर हैं रविंद्र जडेजा

Ravindra Jadeja best all rounder?: A look at his top 5 all-round Test performances | Sports News,The Indian Express

रविंद्र जडेजा भारत के तीनों फार्मेट के सबसे पसंदीदा और बेस्ट स्पिनर गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में अब तक उन्होने 60 टेस्ट मैचों में 24.44 की औसत से 242 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं। यह नंबर दर्शाते हैं कि जडेजा बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल करने में वो सबसे ज्यादा काबिलेदार हैं। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा और अश्विन की स्पिन जोड़ी क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेस्ट जोड़ी मानी जाती हैं।

जडेजा के गेंद से शानदार खेल ने उन्हें भारतीय टीम का एक स्थाई सदस्य भी बना दिया हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे दिन में हमने जडेजा को गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा हैं। लेकिन आज तीसरे दिन में जडेजा गेंदबाजी करते हुए दिखाई देंगे। जडेजा की स्पिन गेंदबाजी भारत के लिए इंग्लैंड के विरूध्द सबसे बड़ा हथियार हैं। जडेजा इस टेस्ट मैच में भारत के एक मात्र स्पिनर खिलाड़ी भी हैं।

3. दबाव में भी अपना खेल को स्थिर बनाए रखते हैं रविंद्र जडेजा

Improved Batting Performances are Key to Ravindra Jadeja's Emergence as India's Number One Test All-Rounder

एक खिलाड़ी की सबसे अच्छी काबिलियत यहीं होती हैं कि वो दबाव को अपनी ताकत बना दें। हमने रविंद्र जडेजा को कई बार दबाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देखा हैं जो इस खिलाड़ी को सबसे खास बना देती हैं। जडेजा दबाव में बल्लेबाजी करने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी सर्वश्रेष्ठ देते हैं। जडेजा जिस तरह का खेल अभी दिखा रहे हैं उस तरह से उनको रिप्लेस करना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया।

जडेजा दिनों दिन अपने खेल को बेहतर बना रहे हैं। एक बल्लेबाज, एक गेंदबाज और एक फील्डर के रूप में टीम में उनकी जगह लेना नामुमकिन हैं। भारतीय टीम में हर खिलाड़ी के जगहों को लेकर लगातार प्रतियोगिता चल रही हैं। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि जडेजा के टीम में जगह को लेकर कोई प्रतियोगिता कर ही नहीं सकता हैं। जडेजा के रूप में भारत के पास सर्वश्रेष्ठ आलराऊंडर हैं।

Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा,