IND vs SL: रविंद्र जडेजा सोशल मीडिया पर एक बार फिर से छाए, वहीं कप्तान रोहित शर्मा को इस वजह से फैंस ने किया ट्रोल

By Aditya tiwari On March 5th, 2022
रविंद्र जडेजा

मोहाली टेस्ट मैच का दूसरा दिन ऑलरांउडर रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के नाम रहा. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की पकड़ बेहद मजबूत हो गई है. 175 रन बनाने के बाद एक विकेट लेने वाले जडेजा का सोशल मीडिया पर जलवा देखने को मिला. वहीं कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को फैंस ने इस वजह से जमकर ट्रोल किया है.

रविंद्र जडेजा सोशल मीडिया पर छाए तो वहीं रोहित शर्मा हुए जमकर ट्रोल

कल के अपने 45 रनों के स्कोर में रविंद्र जडेजा ने आज 130 रन जोड़े, जिसके कारण उन्होंने नाबाद 175 रन बनाए. रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने भी 61 रन बनाए, जिसकी वजह से भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने पहली पारी में 8 विकेट गंवा कर 574 रनों के स्कोर पर पारी घोषित किया. वहीं गेंदबाजी करने उतरी तो श्रीलंका की टीम दिन का खेल खत्म होने तक 108 रनों पर 4 विकेट गंवा चुकी है.

अभी भी वो पहली पारी में भारत से 466 रन पीछे हैं. गेंदबाजी में भी अश्विन ने 2 तो वहीं जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है. सोशल मीडिया पर आज रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) का जलवा देखने को मिला है, जबकि गलत समय में पारी घोषित करने की वजह से नए टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/ryandesa_7/status/1499987475833720836?s=20&t=L_UydaDH_qZlsmTMcN1eUw

https://twitter.com/CricHarsha/status/1499992017908436996?s=20&t=L_UydaDH_qZlsmTMcN1eUw

https://twitter.com/CricHarsha/status/1500024207316758528?s=20&t=L_UydaDH_qZlsmTMcN1eUw

https://twitter.com/ravinder7164/status/1500051910266863617?s=20&t=L_UydaDH_qZlsmTMcN1eUw

https://twitter.com/cricblast_/status/1500020305229942789?s=20&t=L_UydaDH_qZlsmTMcN1eUw

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, श्रीलंका क्रिकेट टीम,
Exit mobile version