रवि शास्त्री
रवि शास्त्री

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के पूर्व कोच रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI) आज 27 मई 2022 को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं।  जिन्होने अपने कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट टीम को कई उपलब्धियों तक पहुंचाया और शानदार तरीके से अपने कार्यकाल को खत्म किया हैं। अपने क्रिकेट के अलावा शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते है। उनके जन्मदिन के दिन आज क्रिकेट जगत के लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर से लेकर कई खिलाड़ियों ने रवि शास्त्री के जन्मदिन पर लगाया बधाईयां का तांता

2 Cough Syrups, On The Rocks": Ravi Shastri Slays The Party Avatar In Viral Ad | Cricket News

रवि शास्त्री 2017 से भारतीय कोच की भूमिका निभा रहे थे। टी-20 विश्व कप 2021 के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम की कोचिंग छोड़ दी थी। अब पूर्व भारतीय कोच आईपीएल 2022 में एक कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं और अपने इस अंदाज़ से शास्त्री सबको खुश करते नजर आ रहे है। आज उनके जन्मदिन पर क्रिकेट जगत से जुड़ा हर बड़ा शख्स सचिन तेंदुलकर, युवराज़ सिंह, हरभजन सिंह, पुजारा उन्हें बधाई दे रहा हैं। लोगों के रवि शास्त्री के खास दिन पर विचार जानकर ये स्पष्ट हैं कि वो सभी के दिलों के बादशाह हैं।

 जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के ट्वीट इस प्रकार हैं।

महज 30 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा था अलविदा

Swag Alert! This Ravi Shastri Tweet Is Viral | Cricket News

रवि शास्त्री का जन्म 27 मई 1962 में हुआ था। मुंबई में जन्मे इस क्रिकेटर ने क्रिकेट की दुनिया में अलग ही छाप छोड़ी हैं। शास्त्री ने 1981 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की थी। इसके 1 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैचों में अपना डेब्यू किया था। 2 साल बाद रवि शास्त्री कपिल देव के विश्व कप टीम का हिस्सा बने जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर अपना पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था।

घुटने में चोट के चलते शास्त्री को क्रिकेट के गेम से रिटायर लेना पड़ा। उन्होंने अपना आखिरी गेम महज 30 साल की उम्र में खेला था।आज रवि शास्त्री 60 साल के हो गए हैं। लेकिन अपने अलग अंदाज से हर किसी के दिलों में बसे हैं रवि शास्त्री।